<
Categories: देश

Watch Video: पंजाब चुनाव से पहले शिअद-बीजेपी गठबंधन का एलान, सुखबील सिंह बादल ने कहा-इमोशनल अलायंस…

Punjab SAD BJP Alliance:दिल्ली में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का औपचारिक ऐलान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.

Punjab SAD-BJP Alliance: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है. भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर ऑफिशियली साथ आ गए हैं. अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल पार्टी हेडक्वार्टर में गठबंधन का ऑफिशियल ऐलान करने पहुंचे, जहां दोनों पार्टियों की टॉप लीडरशिप की मौजूदगी में इस पॉलिटिकल फैसले पर मुहर लगाई गई.

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

दिल्ली में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का औपचारिक ऐलान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में हुई बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन का फैसला लिया है. अमित शाह ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का एनडीए में वापसी पर स्वागत करते हुए कहा कि अकाली दल एनडीए के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक रहा है और उसकी वापसी से गठबंधन को मजबूती मिलेगी.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक दिन पहले सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बातचीत की थी. प्रधानमंत्री ने एनडीए के विस्तार पर चर्चा करते हुए अकाली दल की वापसी का स्वागत किया और कहा कि इसके साथ एनडीए पूरा हुआ है. अमित शाह ने बीजेपी-अकाली दल गठबंधन को हिंदू-सिख एकता का प्रतीक बताया.

उन्होंने कहा कि पंजाब से नशे और भ्रष्टाचार का उन्मूलन गठबंधन के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल रहेगा. शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों ने पंजाब से नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने दावा किया कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से नशे का पूरी तरह उन्मूलन कर दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने राज्य में राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने और पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही. अमित शाह ने गुरु पर्व और देव दीपावली की भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

सुखबीर सिंह बादल ने क्या कहा?

NDA में वापसी पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज बड़ा ही शुभ दिन है. अब जबकि यह गठबंधन हो गया है, मैं यह कह सकता हूं कि यह केवल सियासी नहीं बल्कि भावनात्मक अलायंस भी है. हमारी जितनी भी सरकार रही उसमें पंजाब में शांति, सुख, चैन अमन रहा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

क्या यूपी में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ किया गलत? दिया इतने सीटों का ऑफर; नंबर सुन भड़क जाएंगे कार्यकर्ता

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जो सीटें ऑफर की हैं, उनमें वे…

Last Updated: November 24, 2026 13:33:50 IST

IPL 2027: RCB के भरोसे से भावुक हुए यश दयाल, बोले- मुझे उम्मीद नहीं थी टीम रिटेन करेगी

Yash Dayal RCB IPL 2027: यश दयाल IPL 2026 नहीं खेल सके, लेकिन RCB ने…

Last Updated: November 24, 2026 13:16:10 IST

BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले में हड़कंप, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर; एक पलटी, युवक गंभीर

BJP MLA Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालय के पास भाजपा विधायक सुशील सिंह…

Last Updated: November 24, 2026 12:55:12 IST

सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’, मेकर्स ने घटाए दाम; जानें कहां मिल रहा सस्ता टिकट

Ramayana Movie Ticket Price: रणबीर कपूर और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को…

Last Updated: November 24, 2026 12:39:10 IST

EPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में शुरू हो सकती है नई सुविधा; जानें 75% और 90% का पूरा गणित

EPFO 3.0 Update: दिसंबर 2026 तक UPI से PF निकासी की सुविधा शुरू हो सकती…

Last Updated: November 24, 2026 12:24:44 IST