Hot Milk Help You good Sleep: दूध में कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन समेत तमाम माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ नींद की कमी को दूर करने में कारगर हो सकते हैं. इसलिए जो लोग नींद की कमी यानी अनिद्रा के शिकार हैं उनको रात में बिस्तर पर जाने से पहले गर्म दूध पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि इससे जुड़े कुछ मिथ भी हैं, जिनकी सच्चाई बता रही हैं डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
जानिए, गर्म दूध पीने से क्यों आती है अच्छी नींद. (Canva)
Hot Milk Help You good Sleep: ये तो हम सभी जानते हैं कि, दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद है. क्योंकि, दूध में तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं. लेकिन, क्या गर्म दूध पीने अच्छी नींद आती है? ये सवाल आपका भी हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, दूध में कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन समेत तमाम माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ नींद की कमी को दूर करने में कारगर हो सकते हैं. इसलिए जो लोग नींद की कमी यानी अनिद्रा के शिकार हैं उनको रात में बिस्तर पर जाने से पहले गर्म दूध पीने की सलाह दी जाती है. अब सवाल है कि अच्छी नींद लेने के लिए कितना और कब दूध पीना चाहिए? क्या गर्म दूध पीने के कुछ और भी फायदे हैं? इस बारे में रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
Myth- गर्म दूध पीने से अच्छी नींद क्यों आती है?
Facts- डाइटिशियन बताती हैं कि, ये सही कि गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है. यही वजह है कि पुराने समय से गुनगुने दूध का सेवन किया जा रहा है. बता दें कि, दूध में कई ऐसे पोषक तत्व और गुण होते हैं, जो अच्छी नींद लाने और मनसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं. साथ ही गर्म दूध में ट्रिप्टोफैन, एमिनो एसिड, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे बिल्डिंग ब्लॉक पाए जाते है, जो अच्छी नींद पाने में मदद करते हैं. गर्म दूध को आप केसर या शहद में मिलाकर भी पी सकते हैं.
Myth- क्या अच्छी नींद के लिए कितना भी दूध पी सकते हैं?
Facts- एक्सपर्ट कहती हैं कि, दूध अपनी क्षमता के अनुसार ही पीएं. क्योंकि, हर किसी की क्षमता और उनकी उम्र अलग-अलग हो सकती है. हालांकि, आमतौर पर 1 या 2 गिलास दूध पीना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. उम्र के हिसाब से भी दूध पीने की क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है. बीमारी या किसी भी समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को दूध पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
Myth- केवल अच्छी नींद के अलावा कोई और फायदे नहीं हैं?
Facts 1- मन को शांति मिलेगी: दूध में मिनरल्स, विटमिन्स और मॉइश्चराइजिंग गुणों के अलावा काल्मनेस और हॉर्मोनल बैलेंस को मेंटेन करने के गुण भी होते हैं. इसलिए रात को गुनगुना दूध पीकर सोने से मन और शरीर को शांति मिलती है.
Facts 2- तनाव घटेगा: गुनगुना दूध पीने से शरीर में डोपामिन का सीक्रेशन बढ़ता है. दरअसल, डोपामिन एक हैपी हॉर्मोन है जो खुशी का अहसास कराता है और स्ट्रेस को रिलीज करता है.
Facts 3- हड्डियां मजबूत होंगी: दूध में विटामिन बी 12, विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और पोटैशियम आदि पाए जाते हैं. दूध पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है. लेकिन संतुलित मात्रा में ही दूध पीने से शरीर को फायदे मिलते हैं.
Myth-गुनगुना दूध पीने के कोई नुकसान नहीं होते हैं?
Facts- एक्सपर्ट कहती हैं कि, जरूरत से ज्यादा दूध पीने से आपके शरीर को कई गंभीर नुकसान भी पहुंच सकते हैं. कुछ लोगों को दूध से एलर्जी भी होती है, ऐसे लोगों को दूध पीने या दूध से बने प्रोडक्ट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
Aaj ka Panchang 26 March 2026:Kal ka Panchang 26 March 2026: आज 30 मार्च 2026,…
Bruxism: सोते समय दांत पीसने (ब्रक्सिज्म) का क्या मतलब है? जानें कि क्या यह तनाव,…
असम चुनाव 2026: क्या ब्रह्मपुत्र नदी सिर्फ भूगोल नहीं, बल्कि राजनीति भी बांटती है? जानिए…
Swallowing Chewing Gum: क्या च्यूइंग गम निगलना नुकसानदायक है? अगर गलती से इसे निगल लिया…
Kardhan ke fayde: अक्सर आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि, कमर में…
बेन स्टोक्स टूटी हुई गाल की हड्डी की सर्जरी के बाद अभी रिकवरी कर रहे…