Obesity News: एक नई स्टडी के अनुसार, मोटापे से ग्रस्त लोगों में फ्लू, कोविड-19 और निमोनिया जैसे संक्रमणों के कारण अस्पताल में भर्ती होने या मौत का खतरा लगभग 70% तक ज्यादा पाया गया है. यह शोध 5.4 लाख से अधिक लोगों के लंबे समय के आंकड़ों पर आधारित है. आइए जानते है विस्तार से.
बढ़ता वजन है खतरनाक
Obesity News: एक नई रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उन्हें किसी भी तरह के संक्रमण (जैसे फ्लू, कोविड-19 या निमोनिया) होने पर अस्पताल में भर्ती होने या मौत का खतरा करीब ‘70% तक ज्यादा’ हो सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों में मोटापा बहुत ज्यादा है, उनमें यह खतरा ‘तीन गुना’ तक बढ़ जाता है.
कोविड-19 महामारी के दौरान भी देखा गया था कि मोटापे से ग्रस्त लोगों में गंभीर बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है. हालांकि पहले यह साफ नहीं था कि क्या यही जोखिम बाकी संक्रमणों में भी लागू होता है, लेकिन इस स्टडी ने इस बात के संकेत दिए हैं.
यूके और फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने करीब 5.4 लाख लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया. इसमें प्रतिभागियों का BMI (बॉडी मास इंडेक्स) नोट किया गया और उन्हें लगभग 13-14 साल तक फॉलो किया गया.इस लंबे समय के डेटा से पता चला कि जिन लोगों का BMI ज्यादा था, उनमें संक्रमण के कारण अस्पताल जाने या जान गंवाने की संभावना ज्यादा रही. शोधकर्ताओं का अनुमान है कि साल 2023 में संक्रमण से हुई वैश्विक मौतों में लगभग 10% मामलों में मोटापा एक अहम कारण** हो सकता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दुनिया भर में मोटापे की दर बढ़ती रही, तो संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियां और मौतें भी बढ़ सकती हैं. इसलिए ऐसी नियमों की जरूरत है जो लोगों को स्वस्थ रहने में मदद करें-जैसे सस्ता और पौष्टिक खाना आसानी से मिलना, और रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधि के ज्यादा मौके.
अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में…
अगर आप दोनों कारों में से किसी एक को लेने के लिए कंफ्यूज हो रहे…
Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक बहू अपनी 90 साल की बुजुर्ग सास को अपनी…
Karnataka Venkatapura River Tradedy: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले रविवार को वेंकटापुरा नदी में अचानक…
Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण…
Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रविवार को ऋतिक रोशन के साथ एक 26…