<
Categories: हेल्थ

वजन घटाने के लिए ज्यादा बेहतर क्या? आलू या फिर शकरकंदी, 99% लोगों का होता है सवाल, यहां दूर करें भ्रम

Sweet Potato vs Potato For Weight loss: वजन घटाने की बात आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है, क्या खाएं और क्या नहीं? खासकर जब बात कार्बोहाइड्रेट की हो, तो लोग सबसे पहले आलू से दूरी बना लेते हैं और शकरकंदी को 'हेल्दी' मानकर अपनाने लगते हैं. लेकिन, क्या सच में ऐसा है? आइए जान लेते हैं सच्चाई-

Sweet Potato vs Potato For Weight loss: वजन घटाने की बात आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है, क्या खाएं और क्या नहीं? खासकर जब बात कार्बोहाइड्रेट की हो, तो लोग सबसे पहले आलू से दूरी बना लेते हैं और शकरकंदी को ‘हेल्दी’ मानकर अपनाने लगते हैं. लेकिन, क्या सच में ऐसा है? दरअसल, शकरकंदी में फाइबर ज्यादा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे यह धीरे-धीरे पचती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है. यही वजह है कि वजन कम करने वालों के लिए इसे बेहतर विकल्प माना जाता है. वहीं, आलू को अक्सर अनहेल्दी समझ लिया जाता है, जबकि सच्चाई थोड़ी अलग है. ऐसे में, रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल होने वाले आलू और शकरकंदी में से कौन सा वजन कम करने के लिए अच्छा है? आइए जान लेते हैं सच्चाई-

आलू और शकरकंदी का न्यूट्रिशन क्या

नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा के मुताबिक, अगर सही तरीका और सही मात्रा चुनी जाए, तो दोनों को बैलेंस्ड डाइट में शामिल किया जा सकता है. ये दोनों ही नेचुरल हैं, सस्ते मिलते हैं और कई तरह से पकाकर खाए जा सकते हैं. लेकिन इनका न्यूट्रिशन, पाचन और ब्लड शुगर पर असर अलग-अलग होता है.

आलू और शकरकंदी की कैलोरी

कैलोरी की बात करें तो, शकरकंदी और आलू में लगभग बराबर कैलोरी होती है. फिर भी, शकरकंदी में थोड़ी कम कैलोरी होती है, जो वजन कम करने वालों के लिए फायदेमंद हो सकती है. फाइबर वजन कम करने में बहुत जरूरी है. शकरकंदी में आलू से ज्यादा फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, बार-बार भूख नहीं लगती और पाचन भी अच्छा रहता है. इसी वजह से डाइट करने वालों के लिए शकरकंदी को बेहतर माना जाता है.

वजन घटाने के लिए आलू या शकरकंदी

आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर जल्दी बढ़ता है और जल्दी भूख लग सकती है. वहीं, शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम या मीडियम होता है, जिससे एनर्जी धीरे-धीरे मिलती है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. दोनों ही पेट भरने वाले होते हैं, लेकिन शकरकंदी में ज्यादा फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार स्नैक्स खाने की आदत कम हो सकती है.

शकरकंदी में कौन-कौन पोषक तत्व

शकरकंदी में बीटा कैरोटीन और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. वहीं, आलू पोटैशियम और विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. फिर भी, ओवरऑल न्यूट्रिशन के हिसाब से शकरकंदी थोड़ी आगे है. आलू जल्दी पच जाता है, जिससे कुछ घंटों में फिर से भूख लग सकती है. लेकिन शकरकंदी धीरे-धीरे पचती है, जिससे दिनभर एनर्जी मिलती है और भूख कंट्रोल में रहती है.

आलू और शकरकंदी क्या खाएं

आलू या शकरकंदी में से कुछ भी खाएं, अगर उसे तला जाए तो वजन कम करने के फायदे कम हो जाते हैं, क्योंकि उसमें ज्यादा तेल और कैलोरी आ जाती है. इसकी जगह कम तेल में उबालना, भूनना या एयर फ्राई करना बेहतर है. इसलिए, कैसे पकाकर खाते हैं, उसी में फायदा छुपा है. अगर वजन कम करना है, तो ज्यादा फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से शकरकंदी थोड़ा बेहतर है. फिर भी, आलू को भी सही मात्रा और हेल्दी तरीके से खाया जाए तो वह भी वजन कम करने में मदद कर सकता है. आखिर में, क्या खाते हैं से ज्यादा जरूरी है कि कितना और कैसे खाते हैं, इसी से वजन कम करने का असली राज छुपा है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST