<

42 गेंद पर शतक… श्रीलंका से लौटते ही तिलक वर्मा ने मचाया तहलका, टी20 में चेज किए 259 रन

Tilak Varma Century: भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने श्रीलंका दौरे से लौटते ही तेलंगाना टी20 डेब्यू में तहलका मचा दिया. उन्होंने इस लीग में अपने डेब्यू मैच में ही 136 रनों की तूफानी पारी खेलकर 259 रनों का विशाल टारगेट चेज कर दिया.

Tilak Varma Century: भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज खेलने के बाद भारत लौटते धमाल मचा दिया है. सोमवार सुबह भारत पहुंचने के बाद तिलक वर्मा शाम को तेलंगाना टी20 लीग में खेलने के लिए पहुंचे. इस लीग के डेब्यू मैच में मैदान पर उतरते ही तिलक वर्मा ने तबाही मचानी शुरू कर दी. मेडक फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए तिलक वर्मा ने सिर्फ 56 गेंदों पर नाबाद 136 रनों की पारी खेली. इसके दम पर मेडक फाल्कन्स ने वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ 259 रनों का विशाल टारगेट चेज कर दिया. तिलक वर्मा की आतिशी पारी के दम पर मेडक फाल्कन्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की.

43 गेंदों पर ठोकी सेंचुरी

तेलंगाना टी20 लीग के मैच में तिलक वर्मा की टीम मेडक फाल्कन्स को 259 रनों का विशाल टारगेट मिला था, जिसे चेज करना काफी मुश्किल था. इस मैच में तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का अनुभव दिखाया और सिर्फ 43 गेंदों पर ही सेंचुरी ठोक दी. वह आखिरी ओवर तक मैदान पर टिके रहे और 56 गेंदों पर नाबाद 136 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. इस पारी के दौरान तिलक वर्मा के बल्ले से 14 चौके और 7 छक्के आए. उनका स्ट्राइक रेट भी 243 का रहा.

अमन राव की सेंचुरी गई बेकार

22 जून को तेलंगाना टी20 लीग में मेडक फाल्कन्स और वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वारंगल वॉरियर्स ने 7 विकेट पर 258 रन बनाए थे. वारंगल वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने 142 रनों की धुआंधार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों पर 12 चौके और 13 छक्के की मदद से 142 रन बनाए.

इस दौरान उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों पर ही शतक लगाया. इसके दम पर वारंगल वॉरियर्स ने मेडक फाल्कन्स को 259 रन का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी मेडक फाल्कन्स ने 3 विकेट बाकी रहते ही टारगेट चेज कर लिया. फाल्कन्स की ओर से तिलक वर्मा ने 136 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके आगे अमन राव की तूफानी सेंचुरी बेकार हो गई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST