<
Categories: हेल्थ

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में सांस क्यों फूलने लगती है? चौंकने वाली है वजह, इन उपायों से मिलेगी राहत

Pregnancy Problems: प्रेग्नेंसी को 9 महीनों को तीन चरणों में बांटों गया है, जिन्हें तिमाही (Trimesters) कहा जाता है. शुरुआती महीनों में जहां उल्टी, कमजोरी, थकान और खाने की इच्छा न होने जैसी समस्याएं होती हैं, तो वहीं तीसरे ट्राइमेस्टर में पहुंचते ही कई महिलाओं को सांस फूलने की समस्या महसूस होने लगती है. अब सवाल है कि आखिर तीसरे ट्राइमेस्टर में सांस फूलने का कारण? डॉक्टर से मिलने जरूरत कब? सांस फूलने की परेशानी कैसे दूर करें? इस बारे में बता रही हैं एम्स रायबरेली की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

Pregnancy Problems: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बेहद सुखद एहसास है. यह वक्त जितना खुशी का होता है, उतना ही जोखिम भरा भी. दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बड़े बदलाव आते हैं. बता दें कि, प्रेग्नेंसी को 9 महीनों को तीन चरणों में बांटों गया है, जिन्हें तिमाही (Trimesters) कहा जाता है. प्रत्येक चरण लगभग 13-14 सप्ताह का होता है, जिसमें भ्रूण का विकास और मां के शरीर में काफी बदलाव होते हैं. इसके शुरुआती महीनों में जहां उल्टी, कमजोरी, थकान और खाने की इच्छा न होने जैसी समस्याएं आती हैं, तो वहीं तीसरे ट्राइमेस्टर में पहुंचते ही कई महिलाओं को सांस फूलने की समस्या महसूस होने लगती है. कई बार उन्हें चलने, उठने-बैठने या बात करते समय भी सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. ऐसा होने से अक्सर लोग घबरा जाते हैं. हालांकि, अधिकतर मामलों में यह एक सामान्य स्थिति होती है. लेकिन परेशानी बढ़े तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

अब सवाल है कि आखिर तीसरे ट्राइमेस्टर में सांस फूलना कितना सामान्य है? प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सास फूलने का कारण? डॉक्टर से मिलने जरूरत कब? सांस फूलने की परेशानी कैसे दूर करें? इस बारे में India News को बता रही हैं एम्स रायबरेली की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

प्रेग्नेंसी में सांस फूलने का कारण क्या है?

प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर यानी अंतिम महीनों में सांस फूलना बहुत कॉमन है. इस दौरान बोलते समय हांफी निकल जाती है. डॉ. ज्योत्सना कहती हैं कि, जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, यूट्रस का आकार बढ़ जाता है. इससे पेट के अंदर जगह कम हो जाती है और फेफड़ों पर दबाव पड़ने लगता है. जब फेफड़े पूरी तरह फैल नहीं पाते, तो शरीर को जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और सांस फूलने लगती है. ऐसी स्थिति में गर्भवती के ज्यादा बोलने, सीढ़ियां चढ़ने या तेजी से चलने पर यह परेशानी और ज्यादा महसूस होने लगती है. इस स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि यह समस्या आमतौर पर डिलीवरी के बाद खुद से ठीक हो जाती है.

सांस लेने में कब हो सकती परेशानी?

डॉक्टर कहती हैं कि, अगर प्रेग्नेंट महिला को सांस फूलने की हल्की-फुल्की दिक्कत है, तो धीरे-धीरे आराम करने पर ठीक हो जाता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं होती है. क्योंकि, यह गर्भावस्था का सामान्य हिस्सा माना जाता है. लेकिन, अगर सांस फूलने के साथ सीने में दर्द, चक्कर, नीले होंठ या बेहोशी जैसा महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

सांस फूलने की परेशानी से ऐसे मिलेगी राहत?

डॉक्टर कहती हैं कि, इस समस्या से राहत पाने के लिए सबसे जरूरी है कि महिलाएं धीरे-धीरे बोलें और काम करें. इसके अलावा रोजाना प्राणायाम या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद है. लंबी और गहरी सांस लेने से फेफड़ों को राहत मिलती है और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है. इसके अलावा, सीधा बैठकर आराम करना, ज्यादा झुककर काम न करना और जरूरत पड़ने पर थोड़ी देर आराम लेना भी सांस फूलने की समस्या को कम कर सकता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

IPL का पहला आदिवासी खिलाड़ी, कौन हैं रांची के क्रिस गेल कहे जाने वाले रोबिन? मुंबई इंडियंस कब देगी मौका

झारखंड से आने वाले युवा खिलाड़ी रोबिन मिंज को रांची का क्रिस गेल कहा जाता…

Last Updated: April 7, 2026 16:08:04 IST

TMKOC की ‘दयाबेन’ के पिता का हुआ निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस; शाहरुख-सलमान संग किया था काम

Dayaben Father Passes Away: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस…

Last Updated: April 7, 2026 16:09:02 IST

किस हालत में हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई को लेकर बड़ी खबर सामने आ…

Last Updated: April 7, 2026 15:57:08 IST

80 LPA पैकेज में 40 लाख किडनैपिंग इंश्योरेंस, IIM में जॉब प्लेसमेंट में कंपनी का अजीब ऑफर

Kidnapping Insurance: इस घटना से ऑनलाइन बातचीत शुरू हो गई कि कैसे एक कर्मचारी की…

Last Updated: April 7, 2026 15:55:09 IST

NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से करें चेक

NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस…

Last Updated: April 7, 2026 15:52:31 IST

‘रेप किया है उसने मेरे साथ…’ बीच सड़क चीखती लड़की के गंभीर आरोप फिर एक ट्विस्ट, जिससे चकराया पुलिस का माथा!

Mathura Rape Case: वृंदावन की सड़कों पर न्याय मांगती एक युवती और दुष्कर्म के गंभीर…

Last Updated: April 7, 2026 15:52:29 IST