<

Raw Milk Skin Care: कच्चे दूध से पाएं नेचुरल ग्लो, स्किन के लिए बढ़िया है यह घरेलू उपाय!

Raw Milk Skin Care: बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण, धूल, तेज धूप और अनबैलेंस्ड डाइट का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखता है. समय से पहले झुर्रियां, रूखापन और डलनेस आज आम समस्याएं बन गई हैं.

Raw Milk Skin Care: बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण, धूल, तेज धूप और अनबैलेंस्ड डाइट का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखता है. समय से पहले झुर्रियां, रूखापन और डलनेस आज आम समस्याएं बन गई हैं. महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी अक्सर स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा दूध न सिर्फ एक पौष्टिक ड्रिंक है, बल्कि यह स्किन को साफ करने, मॉइस्चराइज करने और उसकी नेचुरल चमक बनाए रखने में भी मदद करता है. रेगुलर और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह सॉफ्ट, फ्रेश और जवां स्किन बनाए रखने में मदद कर सकता है.

दूध से स्किन कैसे साफ करें?

आयुर्वेद के अनुसार, दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं. अगर दिन भर चेहरे पर धूल और प्रदूषण जमा हो जाता है, तो सिर्फ दूध से मसाज करने से यह गंदगी निकल सकती है. आयुर्वेद में इसे हाइड्रेटर माना जाता है. रोजाना सिर्फ एक चम्मच दूध से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से स्किन अंदर से फ्रेश हो सकती है.

नेचुरल मॉइस्चराइजर

आयुर्वेद के अनुसार, दूध एक नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है. कई महिलाएं रूखी और बेजान स्किन से परेशान रहती हैं. ऐसे में दूध से हल्की मसाज करने से स्किन की नमी बनी रहती है और धीरे-धीरे दाग-धब्बे कम होते हैं. साइंस के अनुसार, दूध में मौजूद विटामिन B और मिनरल स्किन सेल्स को पोषण देते हैं और उनकी हेल्थ बनाए रखते हैं, जिससे स्किन में नैचुरल ग्लो आता है.

पिंपल्स या एक्ने

आयुर्वेद के अनुसार, अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स या एक्ने हैं, तो रोज़ाना दूध से हल्की मसाज करने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा. आयुर्वेद में इसे प्यूरिफाइंग और वात-कफ बैलेंस करने वाला उपाय माना जाता है, जो स्किन की समस्याओं को जड़ से कम करने में मदद करता है. दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो स्किन इन्फेक्शन को रोकने और पोर्स को साफ रखने में मदद करते हैं. ड्राई स्किन वाले लोग ड्राईनेस खत्म करने के लिए 15 मिनट तक दूध से अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं. आयुर्वेद कहता है कि यह स्किन को ठंडा और पोषण देता है, जिससे यह सॉफ्ट और कोमल बनती है.

नोट – यह लेख विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है और सामान्य जानकारी के लिए है. इंडिया न्यूज डॉन इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है. पाठक सिर्फ इसे पढ़कर मेडिकल सलाह नहीं मानें यह सिर्फ जानकारी है. एक्सपर्ट की सलाह लें. किसी परेशानी में इंडिया न्यूज जिम्मेवार नहीं होगा.

Share
Published by

Recent Posts

RR vs SRH: राजस्थान-गुजरात के बीच क्वालीफायर-2 की जंग… कब-कहां होगी भिड़ंत? जानें A to Z डिटेल्स

RR vs SRH Live Streaming: क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2026 के दूसरे फाइनलिस्ट का इंतजार…

Last Updated: May 28, 2026 14:25:41 IST

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST