<

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो लिक्विड से साफ नहीं हो रहे हैं, तो आपको बर्फ के साथ एक चीज मिलाकर लगानी है, जो आपके बेहतर रिजल्ट्स देंगे.

Toilet Cleaning Hacks: घर के साथ ही बाथरूम की सफाई भी बहुत जरूरी है. अगर कोई मेहमान आ जाए और टॉयलेट गंदा हो, तो पूरा इम्प्रेशन खराब हो जाता है. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा कीटाणु भी यहीं पनपते हैं. हालांकि टॉयलेट का लगातार इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण इसे हमेशा साफ रख पाना काफी मुश्किल होता है. अक्सर टॉयलेट सीट की साफ करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल और महंगे क्लीनर भी इस्तेमाल करते हैं. इसके बावजूद अच्छा परिणाम नहीं मिल पाते. 

कई बार मेहनत करने के बावजूद भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इसके बावजूद भी टॉयलेट सीट साफ नहीं हो पाती हैं. कभी-कभी ज्यादा लिक्विड पड़ जाता है, तो कभी बाथरूम के पीले दाग साफ नहीं हो पाती हैं. अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी का सामना करते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.

इन चीजों का करें इस्तेमाल

आपको टॉयलेट साफ करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए. ये पैसों के साथ ही मेहनत भी बचाएगी. आपको कुछ ज्यादा नहीं करना बस फ्रिज से बर्फ निकालनी है और किचन से सिरका निकालना है. ये दोनों चीजें साथ में मिलकर बाथरूम के दाग हटा सकती हैं. हालांकि ध्यान रखें कि बर्फ की सिल्ली का इस्तेमाल न करें, वो पाइप में फंस सकती है.

ऐसे साफ करें टॉयलेट

  • टॉयलेट सीट को चमकाने के लिए सबसे पहले आपको बर्फ निकालकर बाउल में डालनी है.
  • 2 से 3 बड़े बर्फ के बाउल को टॉयलेट सीट पर डाल दें.
  • इसके ऊपर से सिरका डाल दें.
  • इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • अब इसे फ्लश कर दें या पानी से धो दें.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Toilet Seat

Recent Posts

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST

बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे का जलवा; ईद पर हो सकती है कुर्बानी

Bangladesh News: बांग्लादेश में ईद-उल- जुहा के मौके पर "डोनाल्ड ट्रंप" नामक दुर्लभ अल्बिनो भैंसे…

Last Updated: May 27, 2026 16:42:39 IST

Funny Jokes: छोटी हाइट की लड़कियों को बड़ा फायदा होता है, मोनू के पूछने पर सोनू ने कही ऐसी बात, सुनकर…

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 27, 2026 16:30:02 IST