<
Categories: हेल्थ

सुबह गर्म पानी के साथ मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम! हमेशा रहेंगे फिट

Best combination with warm water: गर्म पानी पीने से शरीर को ढेरों लाभ होते हैं. इसके फायदे न सिर्फ आयुर्वेद में मिलते हैं, बल्कि साइंस में यह फायदेमंद बताया गया है. लेकिन, आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि, गर्म पानी में यदि कुछ घरेलू चीजों को भी मिला लिया जाए तो यह और अधिक फायदेमंद हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर गर्म पानी में किन चीजों को मिलाकर पीना चाहिए? इन कॉम्बिनेशन से सेहत को क्या फायदे होंगे? इस बारे में बता रही हैं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ की डॉ. शचि श्रीवास्तव-

Best combination with warm water: अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि, सुबह-सुबह गर्म पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से सेहत फायदा होता है. जी हां, गर्म पानी पीने से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है, जिसके कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. यही नहीं, गर्म पानी जहां पेट की समस्याओं को दूर कर सकता है, वहीं वजन कम करने (Weight Loss) में भी सहायक होता है. इसके फायदे न सिर्फ आयुर्वेद में मिलते हैं, बल्कि साइंस में यह फायदेमंद बताया गया है. लेकिन, आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि, गर्म पानी में यदि कुछ घरेलू चीजों को भी मिला लिया जाए तो यह और अधिक फायदेमंद हो सकता है. ऐसा करने से सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर गर्म पानी में किन चीजों को मिलाकर पीना चाहिए? इन कॉम्बिनेशन से सेहत को क्या फायदे होंगे? इस बारे में India News को बता रही हैं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ की डॉ. शचि श्रीवास्तव-

गर्म पानी के साथ क्या-क्या पीना फायदेमंद

गर्म पानी के साथ हल्दी: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हल्दी में करक्यूमिन तत्व होता है, जो शरीर को कैंसर के खतरे को काफी कम करने की क्षमता रखता है. हल्दी के सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है. गर्म पानी में हल्दी डालकर रोजाना लेने से शरीर के पाचन में भी सुधार होता है. इसके अलावा कफ की समस्या भी दूर होती है. यही नहीं, हल्दी जहां शरीर में होने वाली अंदरूनी चोट को ठीक करती है. वहीं, यह खून को साफ करने में मदद करती है.

गर्म पानी के साथ लहसुन: लहसुन का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद होता है. हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को गर्म पानी के साथ लहसुन का रोज सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है. कब्ज में गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन की कली लेने से पाचन में सुधार होता है. लहसुन कई एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है. इसके नियमित सेवन से कैंसर जैसे रोगों से बचाव हो सकता है. दिल से जुड़े रोगियों को रोज एक कच्चा लहसुन गर्म पानी के साथ खाली पेट लेना चाहिए.

गर्म पानी के साथ नींबू-शहद: आयुर्वेद में नींबू और शहद को बेहद गुणकारी माना गया है. अगर इन दोनों चीजों को गर्म पानी के लेते हैं तो काफी हद तक वजन कम किया जा सकता है. बता दें कि, शहद में कई एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं. नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है, जिससे शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है. गर्म पानी में नींबू और शहद नियमित लेने से कई मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है. यह पेट संबंधित समस्याओं में भी फायदेमंद है.

गर्म पानी के साथ गुड़: आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, गुड़ में भरपूर पोषण होता है. अगर रोजाना बासी मुंह गुड़ की एक डली खाने के बाद गर्म पानी पिया जाए, तो इससे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ ही इम्युन सिस्टम भी मजबूत होगा. इसको आप सुबह के अलावा रात खाने के बाद भी ले सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर हैं. हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. किसी भी चीज का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)

Lalit Kumar

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST

Kash Patel Fact Check: क्या सच में काश पटेल का है ये वायरल डांस वीडियो? जानें दावे की सच्चाई

Kash Patel viral video: एक वीडियो, जिसमें FBI डायरेक्टर काश पटेल को एक बॉलीवुड गाने…

Last Updated: March 30, 2026 21:22:43 IST

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST