आपने अकसर सुना होगा कि सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन क्या आपको पता है कि कितने गिलास पानी पीना फायदेमंद है और इससे जुड़ी कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए.
Water
सुबह के समय खाली पेट पानी पीना एक अच्छी और आसान हेल्थ हैबिट मानी जाती है. हालांकि अगर पानी सीमित मात्रा में पिया जाए, तो ही ये आदत फायदेमंद है, अन्यथा इसके नुकसान भी होते हैं. ऐसे में बहुत से लोग ये जानते ही नहीं कि कितने गिलास पानी पीना सेहत के लिए वरदान है. इसके क्या फायदे होते हैं? साथ ही सुबह खाली पेट पानी पीने के बारे में कुछ बातें ध्यान रखनी भी बेहद जरूरी हैं.
बता दें कि सुबह के समय खाली पेट 1-2 गिलास (250-500 मि.ली.) पानी पीना फायदेमंद है. अधिकतम 3 गिलास पानी ही पीना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति किडनी या दिल की समस्या झेल रहा है, तो उन्हें 2 गिलास से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए. ये पानी सादा या हल्का गुनगुना हो तो और भी बेहतर है. पानी हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे पीना चाहिए.
अगर आप किडनी के पेशेंट हैं, तो सुबह पानी पीने की मात्रा और उसके कितनी देर बाद कुछ खाना है, इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए? इसके अलावा हार्ट पेशेंट, जिन लोगों को सूजन की समस्या रहती है. जिनका सोडियम लेवल लो और हाई रहता है और गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…