High BP Problem: हाई ब्लड प्रेशर अब एक आम बीमारी नहीं, बल्कि एक महामारी बन चुका है. ये बीमारी बहुत ही खामोशी से वार करती है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के मुताबिक देश में हर 4 में से 1 इंसान इस गंभीर बीमारी से परेशान है. ऐसा होने से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फेलियर तक का खतरा कई गुना तक बढ़ सकता है. सवाल है कि आखिर, किन चीजों को खाने हाई बीपी की ज्यादा होती है? हाई बीपी क्या खाना फायदेमंद? आइए जानते हैं इस बारे में-
बीपी को बढ़ा रहीं आपकी ये फेवरेट चीजें, क्या खाना फायदेमंद. (Canva)
High BP Problem: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान तमाम बीमारियों को जन्म दे रहा है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो ये बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं. हाई ब्लड प्रेशर (हाई बीपी) ऐसी ही परेशानियों में से एक है. बता दें कि, हाई ब्लड प्रेशर अब एक आम बीमारी नहीं, बल्कि एक महामारी बन चुका है. ये बीमारी बहुत ही खामोशी से वार करती है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के मुताबिक देश में हर 4 में से 1 इंसान इस गंभीर बीमारी से परेशान है. मेडिकल भाषा में इसे कार्डियो-वैस्कुलर जोखिम का सबसे बड़ा कारण माना जाता है, क्योंकि ब्लड प्रेशर बढ़ते ही दिल पर पैथोलॉजिकल प्रेशर बढ़ जाता है. ऐसा होने से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फेलियर तक का खतरा कई गुना तक बढ़ सकता है. कभी हाई बीपी की परेशानी उम्रदराज लोगों में देखी जाती थी, लेकिन आज यह बीमारी युवाओं और टीनएजर्स को भी नहीं छोड़ रही है. इस परेशानी का सबसे बड़ा कारण गलत खानपान ही है. अब सवाल है कि आखिर, किन चीजों को खाने हाई बीपी की ज्यादा होती है? हाई बीपी क्या खाना फायदेमंद? आइए जानते हैं इस बारे में-
अपोलो हॉस्पिटल नोएडा के सीनियर एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. बीके रॉय कहते हैं कि, हाई बीपी की जड़ें हमारी रोज़मर्रा की लाइफस्टाइल में छिपी हैं. गलत डाइट, स्ट्रेस, स्लीप डिस्टर्बेंस, मोटापा और आसीन आदतें इस बीमारी ट्रिगर करती हैं. मेडिकल साइंस के मुताबिक, हाई बीपी पेशेंट्स मेंसंवहनी कठोरता बढ़ जाती है, यानी रक्त वाहिकाएं कठोर होने लगती हैं, जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
डॉक्टर कहते हैं कि, हाई बीपी की सबसे बड़ी वजह सोडियम ओवरलोड है. ऐसा होने से बीपी तेजी से ट्रिगर होता है. जो लोग ज्यादा नमक खाते हैं उनमें यह समस्या अधिक देखी जाती है. बता दें कि, नमक शरीर में पानी रोकता है और ब्लड वॉल्यूम बढ़ाता है. इसका मतलब ब्लड प्रेशर ऑटोमैटिकली हाई.
आजकल युवाओं को अनहेल्दी फूड्स खूब पसंद आते हैं. जैसे- चिप्स, नमकीन स्नैक्स, अचार, पापड़, प्रोसेस्ड मीट, रेडी-टू-ईट नूडल्स और पैक्ड सूप आदि. बता दें कि, चीजों में सोडियम की मात्रा खतरनाक स्तर तक होती है. ऐसे आइटम्स एथेरोस्क्लेरोसिस बढ़ाते हैं, यानी धमनियां सख्त और संकरी होने लगती हैं यह सीधे हार्ट और ब्रेन दोनों पर अटैक करता है. जब तली-भुनी चीजें, बेकरी प्रोडक्ट्स, मैदा बेस्ड स्नैक्स, हाई शुगर वाली मिठाइयां, रेड मीट और ट्रांस फैट वाले फास्ट फूड दिल पर एक्स्ट्रा बोझ डालते हैं. ऐसे में इन चीजों के सेवन से बचना ही फायदे का सौदा है.
NEET UG 2026 की तैयारी में यह जानना जरूरी है कि कितने सवाल हल करने…
UP News:
Asha Bhosle Songs: कल 12 अप्रैल का दिन संगीत जगत के लिए काफी दुखद माना…
Vijay Cycle Rally Viral Video: साउथ एक्टर विजय थलपति की साइकिल रैली का वीडिया रोशल…
Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…
Masoom Sharma Contrversy: मासूम शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो…