<
Categories: हेल्थ

जो दुनिया से जा चुका है, उसके ‘बच्चे’ की भी मां बन सकती हैं आप, इस तरह स्टोर किया जाता है सालों पुराना Sperm

IVF Treatment: क्या आप जानते हैं कि आप सालों पुराना स्पर्म का इस्तेमाल करके भी मां बन सकती हैं. आइये जान लेते हैं कि ऐसा कैसे संभव है.

Sperm Bank: जो कपल्स प्राकृतिक रूप से माता-पिता बनने का सुख नहीं पा सकते, वो ये सुख पाने के लिए आईवीएफ(IVF)  का सहारा लेते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें महिला के एग्स और पुरुष के शुक्राणुओं को निकालकर लैब में मिलाया जाता है. इन दोनों के निषेचन से बने मिक्सचर को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है. इससे यह भ्रूण गर्भाशय में सामान्य रूप से विकसित होने लगता है और बाद में सामान्य रूप से प्रसव होता है. इस तरह महिला प्रेग्नेंट हो जाती है और मां बनने का सुख प्राप्त करती है. 

कितने पुराने Sperm से मां बन सकती हैं आप?

शोध से पता चलता है कि यदि शुक्राणु को तरल नाइट्रोजन (-196°C) में उचित रूप से संग्रहित किया जाए, तो वो कई सालों तक सुरक्षित और इस्तेमाल करने लायक रह सकता है. तकनीकी रूप से, शुक्राणुओं की कोई तय समाप्ति तिथि नहीं होती. इसका मतलब है कि अगर उन्हें सही तापमान पर रखा जाए, तो कई सालों बाद भी उनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

ऐसे सुरक्षित रखा जाता है स्पर्म

रिपोर्ट्स की माने तो 20-25 साल पुराने शुक्राणुओं से भी सफल गर्भधारण किया गया है. जी हां 2019 में ही, एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें 23 साल पुराने शुक्राणुओं का इस्तेमाल करके आईवीएफ(IVF) के ज़रिए एक बच्चे का जन्म हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रायोप्रिजर्वेशन एक ऐसी तकनीक है जिसमें शुक्राणुओं को बेहद कम तापमान पर जमाया जाता है. इस प्रक्रिया में शुक्राणु कोशिकाओं की वृद्धि रोक दी जाती है ताकि वो सालों  तक इस्तेमाल करने लायक रह सके.

सालों बाद इस तरह होता है इस्तेमाल

दिलचस्प बात ये है कि जब शुक्राणुओं की ज़रूरत होती है, तो उन्हें पिघलाकर इस्तेमाल किया जाता है. आजकल, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लोग अपनी प्रजनन क्षमता पर किसी भी तरह के बुरे असर से बचने के लिए पहले से ही स्पर्म को स्पर्म बैंक में जमा करा देते हैं. इसके अलावा, जो लोग देर से शादी करना चाहते हैं वो भविष्य में माता-पिता बनने का विकल्प सुरक्षित रखना चाहते हैं, ऐसे लोग ही सबसे अधिक IVF का इस्तेमाल करते हैं.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST