Hindi News / Health / Sugar Patients Should Drink Apple Tea Daily

Apple Tea: शुगर के मरीज रोजाना पिएं सेब की चाय, जनिए इसके ये 6 फायदें

Benefits of Apple Tea: हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। बता दें कि इससे मोटापा और मधुमेह में आराम मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो ग्रीन टी पीने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Benefits of Apple Tea: हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। बता दें कि इससे मोटापा और मधुमेह में आराम मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो ग्रीन टी पीने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य बीमारियों में ग्रीन टी फायदेमंद साबित होती है। हालांकि, कुछ लोग ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अमरूद और आम की पत्तियों की चाय बनाकर सेवन करते हैं।

इसके अलावा, सेब की चाय से भी बढ़ते शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। जी हां, कई शोधों में दावा किया गया है कि सेब की चाय पीने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यहां जानिए, सेब की चाय के फायदें।

इन 7 कारणों से सबसे ज्यादा झड़ते है बाल, हर रोज करते है ये छोटी-छोटी मिस्टेक जो बनती है आपके गंजेपन का कारण!

Benefits of Apple Tea.

शुगर कंट्रोल में रहता है

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए सेब की चाय पीने की सलाह देते हैं।

उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है

सेब में पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। पोटेशियम शरीर में मौजूद सोडियम को संतुलित करता है। सोडियम के संतुलन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना सुबह की शुरुआत सेब की चाय से करें।

हड्डियां मजबूत होती है

सेब में मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-सी और सोडियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना सेब की चाय का सेवन कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ती है

सेव की चाय में flavonoids मौजूद होता है। ये आवश्यक पोषक तत्व आंखों की समस्या को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है। साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

कब्ज में मिलता है आराम

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना सेब की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

Tags:

health newslifestyle hindi newsSugar
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue