<
Categories: हेल्थ

भरी जवानी में बूढ़ा बना देंगी ये 5 गंदी आदतें! 25 की उम्र में 55 वाला आएगा फील, फौरन करें सुधार वरना…

Aging Bad Habits: कई बार कम उम्र में भी लोग अधिक उम्र के दिखने लगते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? क्यों कम उम्र में लोग बूढ़े दिखने लगते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके पीछे आपकी ही कुछ गलत आदतें शामिल हैं. आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में-

Aging Bad Habits: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब दिनचर्या में कई बीमारियां जन्म ले रही हैं. भागदौड़ इतनी है कि, न सोने का समय है और न खाने का वक्त. हर समय तनाव हावी रहता है. कहा तो यह भी जाता है कि जीवन है तो तनाव भी होगा. और होना भी चाहिए. लेकिन, अगर आप दिनचर्या को भूल जाएंगे तो यकीनन सेहत को नुकसान होगा. यही नहीं, इस तरह की अनदेखी से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. ऐसा होने से कई बार कम उम्र में भी लोग अधिक उम्र के दिखने लगते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? क्यों कम उम्र में लोग बूढ़े दिखने लगते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके पीछे आपकी ही कुछ गलत आदतें शामिल हैं. आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में-

इन आदतों से कम उम्र में दिख सकते बूढ़े

धूम्रपान: व्रीडे हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, धूम्रपान आज के युवाओं में एक ट्रेंड बन गया है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट, यह आदत शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचाती है. यह त्वचा की चमक छीन लेती है और फेफड़ों के साथ-साथ दिल को भी कमजोर करती है. यदि आप लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं, तो इस आदत को तुरंत छोड़ना ही एकमात्र विकल्प है.

लंबे समय तक बैठे रहना: जकल की डिजिटल दुनिया में हम घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं. हार्ट सर्जन बताते हैं कि हमारा शरीर चलने-फिरने के लिए बना है. लगातार 6-8 घंटे बैठने से शरीर का ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और माइटोकॉन्ड्रिया प्रभावित होते हैं. अगर आपकी सिटिंग जॉब है, तो हर आधे घंटे में एक छोटा ब्रेक लें और थोड़ा टहलें.

क्रोनिक स्ट्रेस: तनाव आज की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, लेकिन अत्यधिक तनाव शरीर में कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) के स्तर को बढ़ा देता है. इससे शरीर में अंदरूनी सूजन (Inflammation) बढ़ती है और चेहरा थका हुआ और बूढ़ा दिखने लगता है. आर्थिक चिंता या काम का दबाव आपकी ‘बायोलॉजिकल एजिंग’ को बहुत तेज कर देता है.

खराब नींद: देर रात तक स्क्रीन पर चिपके रहना और अपनी नींद से समझौता करना भारी पड़ सकता है. डॉ. लंदन के अनुसार, जब हम सोते हैं, तभी हमारा शरीर DNA रिपेयर करता है और हार्मोन संतुलित होते हैं. नींद की कमी से यह मरम्मत प्रक्रिया रुक जाती है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां और आंखों के नीचे काले घेरे जल्दी आने लगते हैं.

मोटापा और अनहेल्दी डाइट: पेट के आसपास की चर्बी सिर्फ लुक खराब नहीं करती, बल्कि यह इंसुलिन रेजिस्टेंस और मेटाबॉलिक समस्याओं का कारण बनती है. डॉ. जेरेमी लंदन का कहना है कि जंक फूड और बढ़ता वजन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर समय से पहले ही ढलने लगता है.

Lalit Kumar

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

CM Sampurnanand: UP का वो मुख्यमंत्री, जिनकी गरीबी देख राजस्थान के CM को हर महीने भेजना पड़ता था खर्चा!

UP के पूर्व CM संपूर्णानंद की प्रेरक कहानी, जो ऊंचे पदों पर रहने के बाद…

Last Updated: April 3, 2026 20:10:04 IST

फैट कटर है यह स्मूदी! अगर बढ़ते वजन को लेकर हैं परेशान, मात्र 30 दिन सेवन करके देखिए, रिजल्ट देख…

Moringa For Weight loss: शरीर का बढ़ता वजन आज सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है.…

Last Updated: April 3, 2026 20:07:39 IST

चंबा राजमा रेसिपी: एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं इस डिश की दीवानी, खुशबू से ही मुंह में आने लगेगा पानी

Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…

Last Updated: April 3, 2026 19:40:23 IST

‘बिल्कुल उनके जैसे…’, धुरंधर में संजय दत्त के दमदार किरदार ने जीता दिल; चौधरी असलम की पत्नी ने जमकर की तारीफ

Chaudhry Aslam Wife Reaction: धुरंधर में पाकिस्तानी पुलिस अफ़सर चौधरी असलम के तौर पर संजय…

Last Updated: April 3, 2026 19:42:50 IST

चंबा राजमा रेसिपी: एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं इस डिश की दीवानी, खुशबू से ही मुंह में आने लगेगा पानी

Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…

Last Updated: April 3, 2026 19:39:17 IST

Ajay Sharma Birthday: औसत में ब्रैडमैन को टक्कर, रणजी में रनों का अंबार; फिर एक दाग ने लगा दिया करियर पर ब्रेक!

Ajay Sharma Birthday: घरेलू क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन जैसा औसत, 31 शतक और 10,000 रन;…

Last Updated: April 3, 2026 19:33:23 IST