<
Categories: हेल्थ

मशरूम से लेकर खीरा तक… 6 ऐसे फूड्स जिन्हें लिमिट में ही खाना फायदेमंद, वरना बीमार होते नहीं लगेगा समय!

Worst Foods For Health: हममें से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अगर इन चीजों को ज्यादा खाएंगे तो वह अच्छा ही होगा. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप रोज ये फूड आइटम खाएंगे तो सेहत को नुकसान हो सकता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट इन चीजों को लिमिट में ही खाने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं कि, आखिर किन चीजों को ज्यादा नहीं खाना चाहिए? इस बारे में बता रही हैं डाइटिशियन मानसी शर्मा-

Worst Foods For Health: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में सेहतमंद रह पाना मुश्किल भरा है. ये सच है कि, सेहतमंद रहने के लिए खीरा से लेकर मशरूम फायदेमंद है. हममें से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अगर इन चीजों को ज्यादा खाएंगे तो वह अच्छा ही होगा. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप रोज ये फूड आइटम खाएंगे तो सेहत को नुकसान हो सकता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट इन चीजों को लिमिट में ही खाने की सलाह देते हैं. जो लोग इन चीजों को अधिक खाते हैं तो धीरे-धीरे उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर किन चीजों को ज्यादा नहीं खाना चाहिए? इन चीजों को अधिक खाने के नुकसान क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं दीपक कैलाश दीपक हॉस्पिटल दिल्ली की डाइटिशियन मानसी शर्मा- 

इन चीजों को ज्यादा खाने से ये होती हैं परेशानी!

खीरा: डाइटिशियन के मुताबिक, खीरा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. क्योंकि, इसके अधिक सेवन से पेट फूलना, गैस और अपच जैसी परेशानी हो सकती है. यही नहीं, कमजोर पाचन वालों में यह पेशाब बढ़ाता है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है. वहीं, कुछ लोगों को इससे एलर्जी या ब्लड प्रेशर कम होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

मशरूम: मशरूम का सेवन भी कम ही करना चाहिए. क्योंकि, मशरूम अधिक खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं गैस, सूजन, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है. बता दें कि, इनमें काइटिन जैसे तत्व होते हैं, जिन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, मशरूम फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. लेकिन, लिमिट में ही खाएंगे तो फायदा होगा. 

प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स: बिस्किट, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजन स्नैक्स ये सब आजकल खूब खाए जाते हैं. लेकिन, इनमें मौजूद प्रिज़र्वेटिव्स, ट्रांस फैट और हाई सोडियम आंतों, दिल और लिवर के लिए हानिकारक होते हैं. इनको खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का जोखिम बढ़ता है. यही नहीं, लंबे समय तक अधिक सेवन से मेटाबॉलिक डिसऑर्डर भी हो सकते हैं. 

नमक और शुगर: हमारे रोज के खाने में नमक और चीनी की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है. खासकर रेडीमेड सॉस, नमकीन स्नैक्स, मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक्स में. बता दें कि, ज्यादा नमक से हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्या हो सकती है. वहीं, ज्यादा चीनी से डायबिटीज, मोटापा और दांतों की सड़न होती है. ऐसे में WHO के अनुसार, एक व्यक्ति को दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक और 25 ग्राम से ज्यादा शुगर नहीं लेनी चाहिए.

रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट: सॉसेज, बेकन, हॉट डॉग और रेड मीट जैसे फूड्स में सैचुरेटेड फैट और नाइट्रेट्स की मात्रा अधिक होती है. ये सभी चीजें शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाते हैं और कोलन कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं. ऐसे में इन चीजों को हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा सेवन न करें. 

बेकरी आइटम्स: एक्सपर्ट के मुताबिक, हर किसी को केक, पेस्ट्री, कुकीज़ और ब्रेड जैसी चीजें कम से कम खानी चाहिए. स्वाद में बेशक ये चीजें अच्छी लगती हों, लेकिन इनमें मैदा, ट्रांस फैट और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर स्पाइक्स और फैट जमा करने का काम करते हैं. इन चीजों को रोज खाने से इंसुलिन रेसिस्टेंस और वजन बढ़ना तय समझिए.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST