होम / महिलाओं में वजन बढ़ने की ये हैं मुख्य पांच वजह

महिलाओं में वजन बढ़ने की ये हैं मुख्य पांच वजह

India News Desk • LAST UPDATED : May 4, 2022, 10:13 am IST

इंडिया न्यूज:
आज के समय में मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। यूं तो मोटापा किसी को अपनी जद में ले सकता है। लेकिन महिलाएं मोटापे से अधिक परेशान रहती हैं। एक बार वजन बढ़ने के बाद उसे कम करना काफी कठिन हो जाता है। वजन कम करने के लिए तरह-तरह की डाइट या दवाईयों का सहारा लेती हैं। अगर आप भी वजन बढ़ने के कारण परेशान रहती हैं, तो पहले इसके कारणों के बारे में जान लेना चाहिए।

जेनेटिक्स: कुछ रिसर्च के माध्यम से पता चला है कि किसी व्यक्ति को मोटापे की प्रवृत्ति विरासत में मिल सकती है। यदि आपके एक या दोनों माता-पिता मोटे हैं, तो आपके मोटे होने की संभावना 25 फीसदी तक बढ़ जाती है। जीन भी हमें प्रभावित करते हैं, ऐसे में अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है।

बढ़ती उम्र: यूं तो व्यक्ति किसी भी उम्र में मोटा हो सकता है, लेकिन फिर भी वृद्ध लोगों को अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त होने का खतरा ज्यादा रहता है। शरीर में हार्मोनल परिवर्तन और कम सक्रिय जीवनशैली से आपके मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। उम्र के साथ शरीर में मांसपेशियों की मात्रा भी कम होती जाती है और मांसपेशियों के कम होने से मेटाबॉलिज्म में कमी आती है। इसलिए, हमारा वजन आसानी से बढ़ जाता है और वजन कम करना कठिन होता है।

मेडिकल कंडीशन: महिलाओं के शरीर में बहुत अधिक हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं, जिसके कारण उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं घरे लेती हैं। मसलन, महिलाओं में हाइपोथायरायडिज्म व पीसीओएस की समस्या आम है। इसके कारण, महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है और वह आसानी से कम नहीं हो पाता है।

प्रेग्नेंसी पीरियड: एक गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान दो खाने के लिए कहा जाता है, जबकि उसे दो के लिए खाने की जरूरत नहीं है, उसे हर दिन 300 अतिरिक्त कैलोरी लेने की जरूरत है। गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ, एक गर्भवती महिला का वजन अनिवार्य रूप से बढ़ जाता है। यह देखा जाता है कि प्रसव के बाद कई महिलाओं का वजन इस कदर बढ़ जाता है कि उनके लिए उसे कम करना मुश्किल हो जाता है।

 महिलाओं में वजन बढ़ने की ये हैं मुख्य पांच वजह

खाने की अनहेल्दी हैबिट्स: कई घरों में महिलाएं ईटिंग हैबिट्स को लेकर सजग नहीं होती हैं। केवल अधिक मात्रा में भोजन करने से वजन नहीं बढ़ता। बल्कि खानपान की गलत आदतें भी मोटापे में योगदान देती है। अमूमन महिलाएं बचा हुआ खाना खत्म करने के चक्कर में कुछ भी खा लेती हैं। कभी-कभी वह खुद के लिए भी खाना बनाने में आलस करती हैं, जिससे उनकी सेहत व वजन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

परफेक्ट फिगर पाने के उपाय

  • खाने के साथ एक्सरसाइज भी अवश्य करें। आप सप्ताह में पांच बार करीबन 45 मिनट के लिए एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आप किसी खास डाइट को फॉलो करके अपने वजन को कम करना चाहती हैं, तो इसे एक्सपर्ट की सलाह पर और उनकी गाइडेंस में ही करें।
  • अपने पेट को डस्टबिन नहीं बनाएं। हर तीन-चार घंटे में हेल्दी फूड लें। तीन मुख्य मील के अलावा दो मिड मील्स भी अवश्य लें। अपनी डाइट में प्रोटीन व फाइबर इनटेक पर विशेष रूप से ध्यान दें। किसी फैन्सी डाइट या दवाईयों का सेवन करने से परहेज करें। यह कुछ वक्त के लिए वजन तो कम करते हैं, लेकिन बाद में इससे वजन दोबारा बढ़ने लगता है।
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Realme C65: रियलमी धमाके को तैयार, आज भारत में लॉन्च करेगा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन; जानें स्पेक्स और कीमत – indianews
Almond Oil: बादाम का तेल लगाने के ये हैं फायदे, दूर होंगी इससे जुड़ी परेशानियां-Indianews
24 साल पहले फरदीन खान के साथ काम करने से मना कर चुके थे Sanjay leela bhansali, बताई थी ये वजह -Indianews
Pro-Palestine Protests: फिलिस्तीन समर्थन में विरोध प्रदर्शन करना भारतीय छात्रा को पड़ा भारी, अमेरिकी पुलिस ने किया गिरफ्तार-Indianews
बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को Rashami Desai ने दिखाया आईना, दिया करारा जवाब -Indianews
San Antonio Police: अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पुलिस ने मारी गोली, जानें क्या था मामला-Indianews
लव आज कल फेम Arushi Sharma ने दिखाई शादी की नई तस्वीरें, एक्ट्रेस ने गुलाबी लहंगा किया फ्लॉन्ट -Indianews
ADVERTISEMENT