India News (इंडिया न्यूज),Benefits of Eating Figs:अंजीर की गिनती सूखे मेवों में होती है। यह सबसे सेहतमंद और स्वादिष्ट फल है। इसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।अंजीर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से कई बीमारियों में फायदा होता है। इसे सेहत का खजाना कहा जाता है।
वरिष्ठ डायटीशियन मोहिनी डोंगरे का कहना है कि इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अंजीर खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। आइए आपको बताते हैं कि अंजीर खाने से किन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
Benefits of Eating Figs:
अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे हमारा पाचन भी सही रहता है। नियमित रूप से अंजीर खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपने रोजाना के आहार में अंजीर को शामिल करें। इसमें कैलोरी कम होती है, जो वजन घटाने में मददगार है। इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। ऐसे में यह वजन कम करने में मदद करता है।
आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर खाना काफी फायदेमंद होता है. इसे भिगोकर खाने से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर अचानक ब्लड स्पाइक को रोकने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो डाइट में अंजीर को शामिल करना बहुत फायदेमंद है। इसमें बहुत कम मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अंजीर का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे भिगोकर खाएं। इसे रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं। इससे आपको बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
रक्षाबंधन पर मंडरा रहा है भद्रा का साया, ये हैं आज के 2 शुभ मुहूर्त, बहनें इस बात का रखें खास ध्यान