India News (इंडिया न्यूज),Vitamin For Brain: शरीर की तरह ही दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी विटामिन की जरूरत होती है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन जरूरी होते हैं। लेकिन सबसे जरूरी है विटामिन बी12। विटामिन बी12 की कमी से शरीर में कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन बी12 हमारे नर्वस सिस्टम और दिमाग पर बुरा असर डालता है। जब शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है तो लाल रक्त कोशिकाएं कम होने लगती हैं। ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ भूलने की बीमारी डिमेंशिया का खतरा भी बढ़ जाता है। विटामिन बी-12 की कमी से हड्डियों और जोड़ों में दर्द होता है। ऐसे लोगों में एनीमिया का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए विटामिन बी12 की कमी को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
मानसिक बीमारी – विटामिन बी12 हमारे दिमाग पर बहुत असर डालता है। विटामिन बी12 की कमी से भूलने और भ्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार लोग इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक विटामिन बी-12 की कमी से पीड़ित रहना सही नहीं है। आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Vitamin For Brain: इस विटामिन की कमी दिमाग को कर देती हैं खोंखला
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर नर्वस सिस्टम भी बुरी तरह प्रभावित होता है। इससे हमारे शरीर में रक्त की आपूर्ति प्रभावित होती है और शरीर के हर हिस्से तक रक्त पहुंचने में समस्या होती है। लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार मानी जाती है। इस समस्या का सामना आपको जीवन भर करना पड़ सकता है।
विटामिन बी12 की कमी को भूलने की बीमारी डिमेंशिया का प्रमुख कारण माना जाता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डिमेंशिया भी उन्हीं बीमारियों में से एक है जिसमें व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है।
गला बैठ गया-आवाज बंद! बदलते मौसम की मार से परेशान? अपना लें ये नुस्खे, मिनटों में मिलेगी राहत