<
Categories: हेल्थ

Explainer: निपाह वायरस क्या है? जिसकी दस्तक से बंगाल में सनसनी, एक्सपर्ट से जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Bengal Nipah Virus Symptoms: पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस की आहट से देशभर में सनसनी फैली है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, निपाह वायरस बेहद गंभीर है. इसकी अनदेखी जान के लिए घातक बन सकती है. इसके लिए जरूरी है कि शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दें. अब सवाल है कि आखिर, निपाह वायरस क्या है? इसके लक्षण क्या हैं?

Bengal Nipah Virus Symptoms: पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस (Nipah Virus) की आहट से देशभर में सनसनी फैली है. बता दें कि, एम्स कल्याणी (AIIMS Kalyani) स्थित आईसीएमआर की ‘वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी’ (VRDL) में दो संदिग्ध मामले सामने आए थे. इस वायरस की उच्च मृत्यु दर और इसके तेजी से फैलने की क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे ‘अत्यधिक प्राथमिकता’ (Utmost Priority) पर रखा है और राज्य सरकार को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. जैसे ही इन संदिग्ध मामलों की जानकारी मिली, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव (प्रधान सचिव) के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, निपाह वायरस बेहद गंभीर है. इसकी अनदेखी जान के लिए घातक बन सकती है. इसके लिए जरूरी है कि शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दें. जितना जल्दी संभव हो डॉक्टर की सलाह से इलाज कराएं. ऐसा करने से जान बचाई जा सकती है. अब सवाल है कि आखिर, निपाह वायरस क्या है? निपाह वायरस कितना खतरनाक होता है? निपाह वायरस के लक्षण क्या हैं? इससे कैसे करें बचाव? आइए जानते हैं इस बारे में-

निपाह वायरस क्या है? (What is Nipah Virus)

वायरोलॉजिस्ट और बीआर अंबेडकर सेंटर फॉर बायोमेडिकल रिसर्च के डायरेक्टर प्रो. सुनीत सिंह कहते हैं कि, निपाह वायरस (Nipah Virus) एक संक्रामक रोग है, जो पहली बार साल 1998-1999 मलेशिया और सिंगापुर में पालतू सूअरों में देखा गया. उस समय इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए तकरीब 10 लाख सूअरों को मार दिया गया था. इसके बाद भी बीमारी रुक नहीं पाई थी. सूअरों के जरिए यह बीमारी इंसानों में फैली. फिर साल 2001 में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर लोग निपाह वायरस की चपेट में आए. इन लोगों ने खजूर के पेड़ से निकलने वाला ताड़ी पी थी. वैज्ञानिकों के मुताबिक खजूर के पेड़ तक वायरस चमगादड़ों के जरिए पहुंचा था, जिसे ‘फ्रूट बैट’ भी कहा जाता है.

कितना खतरनाक है निपाह वायरस?

एक्सपर्ट कहते हैं कि, निपाह एक जूनोटिक बीमारी है. चमगादड़ या फ्रूट बैट निपाह वायरस के सबसे बड़े वाहक हैं. ये किसी फल को चखते हैं, उसमें दांत लगा देते हैं तो उसके जरिये निपाह इंसानों तक पहुंचता है. फ्रूट बैट के सलाइवा और यूरिन से भी वायरस फैलता है. चौंकाने वाली बात यह है कि, निपाह जानवरों से इंसानों में तो फैलता ही है. फिर, इंसानों से इंसानों में भी फैलता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति निपाह संक्रमित मरीज के क्लोज कांटेक्ट में है तो उसे संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है.

निपाह वायरस के प्रमुख लक्षण

  • अचानक तेज बुखार और सिरदर्द
  • सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई
  • मानसिक भ्रम या चक्कर आना
  • गंभीर मामलों में मस्तिष्क में सूजन (एन्सेफलाइटिस) और कोमा

निपाह से कैसे करें बचाव

  • फल-सब्जियों को अच्छे से धोकर खाएं
  • ताड़ी या कच्चा खजूर खाने से बचें. खाएं भी तो अच्छे से साफकर
  • पालतू सूअरों के संपर्क में आने से बचें. फॉर्म पर जाएं तो मास्क लगाकर रखें
  • हाथ को लगातार अच्छे तरीके से साबुन से साफ करें
  • निपाह संक्रमित मरीज के क्लोज कांटेक्ट से बचें
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST