<
Categories: हेल्थ

Ways to Prevent UTI: हर दूसरी महिला को क्यों होता है UTI? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और समाधान

What is UTI: आज के दौर में हजारों तरह की बीमारियां हैं. वहीं कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं जिससे सिर्फ महिलाएं ही जुंझ रही हैं. अब चाहे वो PCOD हो PCOS हो या फिर UTI. इन्ही बीमारियों के कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

What is UTI: आज के दौर में हजारों तरह की बीमारियां हैं. वहीं कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं जिससे सिर्फ महिलाएं ही जुंझ रही हैं. अब चाहे वो PCOD हो PCOS हो या फिर UTI. इन्ही बीमारियों के कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. महिलाओं में बार-बार होने वाले यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTIs) उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को काफी दिक्क्त देते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब कोई यूरिन इन्फेक्शन बार-बार होता है, तो इन्फेक्शन के किडनी तक फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है. और ये दिक्क्त धीरे-धीरे एक भयानक बीमारी का रूप ले लेती है. 

महिलाओं को बार-बार क्यों हो रही ये दिक्क्त

क्या आपने कभी सोचा है कि UTI बार-बार क्यों होते हैं और इसके मुख्य कारण क्या है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वजाइना और यूरिनरी ट्रैक्ट में अच्छे बैक्टीरिया की कमी हो सकती है. जिसकी वजह से नुकसानदायक बैक्टीरिया तेज़ी से बढ़ने लगते हैं, जिससे यूरिन इन्फेक्शन का खतरा काफी हदतक बढ़ जाता है. वहीं बता दें कि जिन महिलाओं में पानी की कमी होती है, जो अपनी साफ़-सफ़ाई का ध्यान नहीं रखतीं, या जो लंबे समय तक पेशाब रोककर रखती हैं, उनको इस तरह की समस्या होती है. 

जानें कैसे बचें इस बीमारी से

ज्यादा मात्रा में लें पानी

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए, रोज़ाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ ताकि बैक्टीरिया लगातार शरीर से बाहर निकलते रहें.

साफ-सफाई का रखें खास ख्याल

अपनी साफ़-सफ़ाई का ध्यान न रखने से यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है. इससे बचने के लिए, अपनी साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखें, खासकर पीरियड्स के दौरान.

पेशाब को रोकने की गलती न करें

 लंबे समय तक पेशाब रोककर रखने से यूरिन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जब घर से बाहर होती हैं, खासकर काम करने वाली महिलाएँ तो अक्सर लंबे समय तक पेशाब रोककर रखती हैं.

प्रोबायोटिक वाले खाद्य पदार्थ का करें सेवन

 यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए, अपने खाने में प्रोबायोटिक से भरपूर चीज़ें शामिल करें, जैसे कि दही, छाछ और फर्मेंटेड (खमीर वाली) चीज़ें.

Shweta Tiwari: 45 की श्वेता का जलवा बरकरार, पलक की मिनी ड्रेस भी नहीं टिक पाई सामने; ब्लैक ऑउटफिट में ढाया सितम

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

UPSC IAS Story: छोटे गांव से बड़ा मुकाम, कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट, तीन बार फेल, चौथे प्रयास में बनीं IAS

UPSC IAS Success Story: सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने लक्ष्य…

Last Updated: March 26, 2026 15:09:58 IST

पाकिस्तान के क्रिकेटरों पर क्यों भड़के वॉर्नर, मीडिया वालों के सामने ही सिखाई तमीज; वीडियो वायरल

David Warner PSL: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, वार्नर को PSL 2026…

Last Updated: March 26, 2026 14:42:09 IST

पावर और फीचर्स में दमदार हैं Renault Duster vs Volkswagen Taigun Facelift, जानें परफॉर्मेंस में कौन आगे

यह दानों कारें परफॉर्मेंस और फीचर्स में काफी बेहतरीन मानी जाती है. डस्टर को हाल…

Last Updated: March 26, 2026 14:40:45 IST

कौन हैं नबील गबोल? धुरंधर के जमील जमाली के कारण मुसीबत में फंसे; पहले खुद किया था ये दावा

Nabeel Gabol: धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट में जमील जमाली के किरदार की वजह से…

Last Updated: March 26, 2026 14:22:10 IST

PNG vs LPG: क्या आप भी ले सकते हैं PNG और LPG साथ-साथ? दूर करें कन्फ्यूजन; जानें क्या कहते हैं सरकार के नियम

LPG Cylinder: अब भी कहीं न कहीं मध्य-पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है. और…

Last Updated: March 26, 2026 14:14:12 IST

वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों को बड़ा तोहफा, जीवनसाथी व माता-पिता ट्रेन में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Indian Army News: भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत वीरता पुरस्कार…

Last Updated: March 26, 2026 14:13:01 IST