<
Categories: हेल्थ

अगर शरीर में विटामिन बी की कमी हो जाए तो क्या होगा? हैरान कर देगी वजह, एक्सपर्ट जानिए कैसे दूर करें इसकी कमी

Vitamin B deficiency: हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में एक नहीं, बल्कि आठ अलग-अलग तरह के विटामिन होते हैं, जिनमें विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-7, बी-9 और बी-12 होते हैं, जो पूरे शरीर का ऊर्जा हाउस है. ऐसे में सवाल है कि अगर शरीर में विटामिन बी कमी हो जाए तो क्या होगा? शरीर में विटामिन बी कमी कैसे दूर करें? इस बारे में बता रही हैं सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-

Vitamin B deficiency: आपको जानकर हैरानी होगी कि, सेहतमंद रहने के लिए शरीर को 13 विटामिन (A, C, D, E, K और 8 B-विटामिन) और खनिजों (कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक) की संतुलित मात्रा की आवश्यकता होती है. क्योंकि, यही तो हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, हड्डियों को स्वस्थ रखने, ऊर्जा प्रदान करने और संक्रमणों से लड़ने का काम करती हैं. जब शरीर में इनकी कमी होने लगती है तो हम खुद को बीमार समझने लगते हैं. आज बात करेंगे विटामिन बी की. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में एक नहीं, बल्कि आठ अलग-अलग तरह के विटामिन होते हैं, जिनमें विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-7, बी-9 और बी-12 होते हैं, जो पूरे शरीर का ऊर्जा हाउस है. हर विटामिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को ऊर्जा देने का काम करता है. ऐसे में सवाल है कि अगर शरीर में विटामिन बी कमी हो जाए तो क्या होगा? विटामिन बी शरीर में क्या काम करता है? शरीर में विटामिन बी कमी कैसे दूर करें? इस बारे में India News को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-

विटामिन बी की कमी से होने वाली परेशानियां?

एनएचएस डॉट यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसमें से किसी भी विटामिन की कमी शरीर में होती है, तो थकान, बाल झड़ना, चक्कर आना, मस्तिष्क की नसों का कमजोर होना, याददाश्त की समस्या, स्किन से जुड़ी परेशानी, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, एनीमिया, आंखों की रोशनी कमजोर होना, डिप्रेशन, रक्त वाहिकाओं में अत्याधिक जोर पड़ना और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होते हैं.

हमारे शरीर में विटामिन बी का क्या काम?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करता है. ये पानी में घुलनशील विटामिन हैं, जो शरीर को तेजी से ऊर्जा देने का काम करते हैं. अगर भोजन ऊर्जा में नहीं बदल पाता तो शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी होती है. ऐसे में मन और तन दोनों की थकान महसूस होती है.

विटामिन बी की कमी कैसे दूर करें?

डाइटिशियन ऋचा शर्मा बताती हैं कि, विटामिन बी शरीर के लिए बेहद शक्तिशाली कॉम्प्लेक्स होता है. लेकिन, सवाल है कि विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को कैसे पूरा करें. एक्सपर्ट कहती हैं कि, आहार में बहुत कम ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है. हालांकि, शाकाहारी भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दूध, दही और कुछ फलों में ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जबकि मांसाहारी भोजन में मांस, मछली, चिकन और अंडे में पाया जाता है. इन चीजों के सेवन से आप विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को दूर कर सकते हैं.

विटामिन बी कमी में क्या न करें?

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का अवशोषण सही तरीके से हो सकता है. इसके लिए चाय और कॉफी का सेवन कम करें. डिब्बा बंद उत्पादों का सेवन भी करने से बचें और अगर फिर भी विटामिन की पूर्ति नहीं होती है तो डॉक्टर की सलाह के बाद सप्लीमेंट भी ले सकते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST