<
Categories: हेल्थ

ज्वार, मक्का या गेहूं… किस आटे से बनी रोटी अधिक फायदेमंद? किस बीमारी में क्या खाएं, जानिए फायदे-नुकसान

Which Roti is Best: रोटी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा होती है. रोटियां कई तरह की वैरायटी में होती हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इन सभी आटे से बनी रोटियां हमारी सेहत के लिए अलग-अलग से फायदेमंद हो सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर किस आटे की रोटी किस बीमारी में फायदेमंद? इस बारे में India News को बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता-

Which Roti is Best: ये सच है कि आजकल लोगों की दिनचर्या के साथ खानपान भी बदल चुका है. ऐसे में सेहतमंद रह पाना चुनौती साबित हो रहा है. इसके बाद भी सेहत के प्रति फिकरमंद लोग हेल्दी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं. आपको बता दें कि, रोटी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा होती है. इसके बिना खाना अधूरा माना जाता है. अगर आपको लगता है कि रोटी सिर्फ एक तरह की होती है तो आप गलत सोच रहे हैं. क्योंकि, सभी रोटियां एक जैसी नहीं होतीं हैं. ये कई तरह की वैरायटी में होती हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इन सभी आटे से बनी रोटियां हमारी सेहत के लिए अलग-अलग से फायदेमंद हो सकती हैं. जैसे- गेहूं से ऊर्जा मिलती है, ज्वार और जौ से वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जबकि बाजरा और रागी से बनी रोटियां हड्डियों को मजबूत बनाती हैं. अब सवाल है कि आखिर किस आटे की रोटी किस बीमारी में फायदेमंद? इस बारे में India News को बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा- 

इन अनाजों से बनी रोटियां खाने से होगा लाभ

अगर आप गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाकर थक चुके हैं तो आप रागी, बाजरा, ज्वार, बेसन समेत की आटे से रोटी बनाकर खा सकते हैं. ऐसा नहीं है कि आप गेहूं के आटे की रोटी खाना बंद कर दें, लेकिन अधिक न्यूट्रिएंट्स, टेस्ट के लिए बीच-बीच में इनसे बनी रोटियां भी जरूर खाएं. इन सभी अनाजों में ढेरों पोषक तत्व होते हैं, जो आपको कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं. 

किस बीमारी में कौन से आटे की रोटी खाएं

गेहूं की रोटी: एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप गेहूं के आटे की रोटी खाते हैं तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो मोटापे और शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं. आपको बता दें कि गेहूं का ग्लाइसेमिक इंडेक्स दूसरे अनाजों की तुलना में ज्यादा होता है. इसलिए इसका रोजाना सेवन शुगर और मोटापे की समस्या पैदा कर सकता है. इसके अलावा अगर आप बाजरे की रोटी खाते हैं तो ये आपकी बॉडी को गरम रखेगा और नया खून भी तेजी से बनेगा और शुगर भी कंट्रोल में रहेगी. 

ज्वार की : ज्वार की रोटी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. खासकर उन लोगों के लिए जिनको एसिडिटी और मोटापे की समस्या रहती है. ज्वार की रोटी का सेवन एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने में मदद करती है. इसका सेवन एसिडिटी की समस्या को कम करने और वेट लॉस में फायदेमंद होती है. ज्वार में कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है जो डाइडेशन को बेहतक बनाने और हार्ट के लिए फायदेमंद होता है. 

मक्के की रोटी: मक्के की रोटी में विटामिन ए और एनर्जी बूस्टर पाए जाते हैं. वैसे तो इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन ये हर किसी के लिए सही नहीं होती है. कई लोगों को इसकी रोटी खाने से डाइजेशन खराब होगा, वजन बढ़ेगा और शुगर भी बढ़ेगी. इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. 

रागी की रोटी: रागी कई पोषक तत्वों का भंडार होता है और इसे सुपरफूड माना जाता है. रागी की रोटी का सेवन हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती है. इसके सात ही ये हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और शरीर को ताकत देने में भी मदद करेगी. रागी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है.

चावल की रोटी: चावल की रोटी हल्की होती है और ये ग्लूटेन फ्री होता है. चावल की रोटी का सेवन पेट को हल्का रहेगा और ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है. हाई बीपी वालों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होगा क्योंकि इसमें सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है. 

चने की रोटी: चने की रोटी में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके साथ ही प्रोटीन की अच्छी मात्रा होने के कारण यह मसल मास बढ़ाने में भी मदद करती है. इसलिए जिम जाने वालों या बॉडी बनाने वाले लोगों के लिए चने की रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन है.  साथ ही इस रोटी का सेवन शुगर कंट्रोल करने में भी फायदेमंद है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

श्री गुरुकृपा विद्यासंकुल के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग…

Last Updated: May 15, 2026 16:52:32 IST

CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, सूरत ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की…

Last Updated: May 15, 2026 16:37:11 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के साथ ‘मातृत्व उत्सव’ का आयोजन

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में मातृत्व के प्रेम, त्याग, शक्ति…

Last Updated: May 15, 2026 16:22:28 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12 के उत्कृष्ट परिणामों का किया गौरवपूर्ण उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में…

Last Updated: May 15, 2026 16:07:11 IST

स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी का शानदार रिजल्ट, कॉमर्स में 100% सफलता हासिल

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी कॉमर्स का रिजल्ट 100% रहा। वत्सल काबरा…

Last Updated: May 15, 2026 15:52:31 IST

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर बढ़े, नोट करें अपने शहरों का हाल

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दामों में उतार का दौर जारी है.…

Last Updated: May 15, 2026 15:36:34 IST