<
Categories: हेल्थ

केवल शारीरिक संबंध बनाना रहता है याद, बाकी सबकुछ भूल जाता है इस बीमारी का मरीज! जानिए इसके पीछे की वजह

Alzheimers Disease: अल्जाइमर (Alzheimer's) सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे इंसान की पहचान छीन लेती है. अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति को लोगों का नाम उनकी पहचान कुछ भी याद नहीं रहता है. हैरानी की बात तो यह है कि, इतना सबकुछ भूलने के बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाना नहीं भूलता है. इसके पीछे की वजह क्या है? इस बारे में बता रहे हैं मनोचिकित्सक डॉ. विवेक कुमार-

Alzheimers Disease: कभी-कभार किसी चीज को भूलना इंसानी फितरत है, लेकिन क्या हो अगर आप अपनों के चेहरे, घर का रास्ता या रोज़मर्रा के छोटे-छोटे काम ही भूलने लगें? अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है तो नजरअंदाज नहीं, डॉक्टर से मिलने की जरूरत है. क्योंकि, ये लक्षण गंभीर बीमारी अल्जाइमर के हो सकते हैं. जी हां, अल्जाइमर (Alzheimer’s) सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे इंसान की पहचान छीन लेती है. अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति को लोगों का नाम उनकी पहचान कुछ भी याद नहीं रहता है. हैरानी की बात तो यह है कि, इतना सबकुछ भूलने के बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाना नहीं भूलता है. अब सवाल है कि आखिर, अल्जाइमर की बीमारी याददास्त को कैसे पहुंचाती है नुकसान? अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति को शारीरिक संबंध बनाना क्यों रहता है याद? इस बारे में India News को जानकारी दे रहे हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के मनोचिकित्सक डॉ. विवेक कुमार-

अल्जाइमर क्या है?

डॉ. विवेक कुमार कहते हैं कि, अल्जाइमर मानसिक विकार डिमेंशिया का कॉमन पार्ट है. इस बीमारी में रोगी धीरे-धीरे हर चीज भूलने लगाता है. लोगों के नाम, उनकी पहचान और यहां तक कि अपने रुटीन की कई बातें भी याद नहीं रहती हैं. अल्जाइमर के चलते व्यक्ति की फैसला लेने की क्षमता प्रभावित होती है, साथ ही उसे बात करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अक्सर लोग इसे ‘बुढ़ापे का असर’ मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हकीकत में इसके संकेत सालों पहले मिलने शुरू हो जाते हैं.

शारीरिक संबंध बनाना क्यों रहता याद?

डॉक्टर कहते हैं कि, अल्जाइमर डिमेंशिया की एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान धीरे-धीरे अपनी याददास्त खोता है. शुरुआत में मरीज कल की बातों को भूलता है कि, कल किससे मिला, उसने क्या किया, उसने कल क्या सोचा था आदि. लेकिन, आज की चीजें लगभग याद रहती हैं, जैसे- अभी मैं क्या खाया, अभी किसी ने क्या कहा आदि. यही बात शारीरिक संबंध बनाने पर भी लागू होती है. कहने का मतलब है कि, यह याददास्त खोने के बावजूद इसलिए याद रह सकती है क्योंकि यह एक बहुत ही बुनियादी मानवीय आवश्यकता (intimacy) है. 

इसका कारण ये है कि इंटीमेसी अपने आप में एक प्राकृतिक घटना है. किसी भी व्यक्ति के लिए संबंध बनाना, उसके वजूद के लिए बहुत जरूरी है. इसे सीखने की जरूरत नहीं होती, इसी तरह से इसे भूलने का कोई कारण नहीं है. शरीर की दूसरी क्रियाएं जैसे सांस लेना, खाना-खाना इन्हीं सभी में शारीरिक संबंध बनाना भी शामिल है.

हालांकि, डॉक्टर स्पष्ट करते हैं कि, अल्जाइमर या किसी भी मानसिक बीमारी से जूझ रहे व्यक्तियों को सेक्स के दौरान कई तरह की समस्याएं आती है, जैसे- एक्साइटमेंट की कमी, ऑर्गेज्म में परेशानी वगैरह. अगर यह बीमारी गंभीर हुई तो शारीरिक संबंध बनाने की भी याददास्त जा सकती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

ये सड़क है या फिल्म सेट? हाईवे पर दुल्हन बन स्टंट करती युवती पर भड़के लोग

Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…

Last Updated: May 22, 2026 19:40:51 IST

Joke of the Day: दुख अपना साथी है, इसका अर्थ बताओ? टीचर के पूछने पर लड़के का जवाब सुन ठनक जाएगा माथा

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…

Last Updated: May 22, 2026 19:24:06 IST

World Schizophrenia day: कलंक नहीं… बस समझ और सहयोग की जरूरत, अंधविश्वास छोड़ें और सिजोफ्रेनिया से बचें

World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…

Last Updated: May 22, 2026 19:03:00 IST

Silver Price Today 22 May 2026: चांदी के दामों आई गिरावट या कीमत में हुआ इजाफा, नोट करें शहरों में दाम

Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…

Last Updated: May 22, 2026 18:46:44 IST

Scorpio N को कड़ी टक्कर देती है MG Majestor, कौन सी SUV लेना सही, पावर में क्या है बेस्ट

अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…

Last Updated: May 22, 2026 18:41:54 IST

लेना चाहते हैं वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन? Vivo S60 vs Vivo T5x किसमें मिलेगा बेहतर कैमरा और फास्ट प्रोसेसर

अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…

Last Updated: May 22, 2026 18:38:48 IST