<
Categories: हेल्थ

मीठा खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है? क्या कहता है इसके पीछे का विज्ञान, जानिए चौंकाने वाली वजह

Why Feel Sleepy After Eating Sweets: मीठा खाने के बार आपने महसूस किया होगा कि नींद आने लगती है. हमें लगता है कि यह सिर्फ मेरा वहम है, लेकिन आपको बता दें कि, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं. अब सवाल है कि आखिर मीठा खाने के बाद नींद आती क्यों है? मीठा खाने के बाद आने वाली नींद का विज्ञान क्या है? आइए जानते हैं इसकी वजह-

Why Feel Sleepy After Eating Sweets: हमारे जीवन में कई ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं घटती हैं, जिनको हम अनदेखा कर जाते हैं. मीठा खाने के बाद नींद आना इनमें से एक है. जी हां, मीठा तो शायद हर कोई खाता ही है. भले वो शादी-विवाह या फिर तीज त्योहार. लेकिन, मीठा खाने के बार आपने महसूस किया होगा कि नींद आने लगती है. हमें लगता है कि यह सिर्फ मेरा वहम है, लेकिन आपको बता दें कि, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं. अब सवाल है कि आखिर मीठा खाने के बाद नींद आती क्यों है? मीठा खाने के बाद आने वाली नींद का विज्ञान क्या है? क्या है इसके पीछे की वजह? आइए जानते हैं इस बारे में-

मीठा खाने के बाद इसलिए आती है नींद

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, मिठाइयों में रिफाइंड शुगर की भरमार होती है और मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है. इस अचानक वृद्धि के बाद शरीर इसका संतुलन बनाए रखने के लिए इंसुलिन नामक हार्मोन रिलीज करता है. इंसुलिन खून में शुगर को सेल्स में ले जाकर एनर्जी में बदलता है और इसके साथ-साथ ब्रेन में नींद और आराम महसूस कराने वाले हार्मोन का स्तर भी बढ़ा देता है. इससे नींद महसूस होने लगती है.

मीठा खाने के बाद शरीर में क्या होता है?

मीठा खाने से खून में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड की मात्रा बढ़ती है, जो ब्रेन में सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर में परिवर्तित हो जाता है. सेरोटोनिन का संबंध मूड और आराम से है. यह मेलाटोनिन के उत्पादन को भी बढ़ावा देता है, जो नींद को नियंत्रित करने वाला हार्मोन है. इस कारण से मीठा खाने के बाद ब्रेन में आराम की भावना पैदा होती है, जिससे नींद आने लगती है. मीठा खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद अचानक गिर भी सकता है. इस अचानक गिरावट को ब्लड शुगर क्रैश कहते हैं. जब खून में ग्लूकोज का स्तर नीचे आता है, तो शरीर थका हुआ और सुस्त महसूस करता है. यह थकान नींद की तरफ ले जाती है. इसलिए मीठा खाने के तुरंत बाद नींद आना, शरीर की ऊर्जा में उतार-चढ़ाव के कारण भी होता है.

सेहत पर क्या पड़ता है प्रभाव?

मीठा खाने के बाद पाचन प्रक्रिया भी शरीर को आराम देने में भूमिका निभाती है. जब आप मिठाई खाते हैं, तो आपका शरीर पाचन के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करता है. इसके साथ ही पाचन के दौरान ब्लड फ्लो पाचन तंत्र की ओर बढ़ जाता है और ब्रेन तक ब्लड कम पहुंचता है. इससे ब्रेन में सुस्ती और नींद महसूस होती है. इसीलिए लोग मिठाई खाने के बाद थोड़ी देर आराम करना या नींद लेना पसंद करते हैं. अगर आप रोज या बार-बार मीठा खाने के बाद नींद लेने की आदत डाल लेते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इससे आपके मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है.

मीठा खाने के बाद आने वाली से कैसे बचें?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मीठा खाने के बाद नींद से बचने के लिए अपनी डाइट में सुधार करें. मिठाई कम मात्रा में खाएं और पूरे दिन छोटे-छोटे और संतुलित भोजन लें. अधिक फाइबर और प्रोटीन युक्त आहार लें, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहे. मीठा खाने के बाद थोड़ा चलना या हल्का व्यायाम करना भी मदद करता है. इसके अलावा पानी पीना और नींद के पैटर्न को नियमित रखना जरूरी है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST