इंडिया न्यूज़, Health Tips When Not Hungry : अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। क्योंकि स्वास्थ रहने के लिए खान-पान का अच्छा होना बहुत जरूरी है, लेकिन आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के ऊपर तनाव और काम का प्रेशर ज्यादा है, जिसके चलते व्यक्ति खान-पान पर ध्यान नहीं देते बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं, जिनको भूख नहीं लगती है।
जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या रहती है, उनके सामने चाहे कितना भी स्वादिष्ट खाना रख दें तो भी उनका खाने का मन नहीं होता। आपको पेट से जुड़ी समयस्याएं हो सकती है, जैसे-कब्ज, पेट के वायरस, भोजन संबधी विकार, गलत समय या अलग-अलग समय पर खाना खाना, भूख न लगने के कारण हो सकते हैं और बहुत ऐसे लोग होते है जो तनाव (Tension) में होते है। जिसकी वजह से शरीर (Body) में कुछ हार्मोनल डिस्बैलेंस (Hormonal Dysbalance) के कारण उसे भूख नहीं लगती है।
When Not Hungry
अगर आपको भूख नहीं लगती है तो इसके बहुत से कारण हो सकते है, जैसे-व्यक्ति यदि किसी तनाव (Tension) में होता है तो उसे भूख नहीं लगती है या फिर उसके शरीर में हार्मोंस में बदलाव आते है तो इस वजह से भी भूख न लगने की दिक्कत होती है। इसके अलावा यदि कोई पुरानी बीमारी होती है तो उसका भी उसके खाने पर असर पड़ता है।
अगर आपका मन खाना खाने का नहीं है तो आप थोड़ी-थोड़ी देर में खाना खाएं और आहार में पोषक तत्वों को शामिल करें। सबके साथ बैठकर खाना खाएं। सुबह नाश्ता जरूर लें और अधिक मात्रा में पानी पीते रहें।
भूख ना लगने की समस्या को एनोरेक्सिया कहते हैं। इसमें व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक कमजोरी हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को भूख न लगने की समस्या लंबे समय तक रहती है तो उसके वजन में कमी आ सकती है और उसकी हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। भूख न लगने पर अपनी दिनचर्या में यह बदलाव करें।
अगर आप एक बार में पूरा खाना खाने की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर बाद खाना खाने की कोशिश करें। इसे तीन समय के लिए बांट दें, इससे पाचन भी अच्छा होता है और भूख भी सही से लगती है।
आप अपने स्वास्थ्य को सही रखना चाहते है तो आप आहार में पोषक तत्व को शामिल करें। इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा। जंक फूड बिल्कुल ना लें, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
अगर आप घर में सबके साथ खाना बैठकर खाते है तो भूख अधिक लगती है और इससे खाना अधिक खाने लगते है। अकेले बैठकर खाना खाने से भूख कम लगती है।
सुबह के समय नाश्ता जरूर करना चाहिए और खाने में प्रोटीन युक्त आहार शामिल करें। सुबह उठकर दिनभर के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। रात में हल्का फुल्का भोजन लेना चाहिए।
अगर आप ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करते है तो पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है और पेट साफ रहता है, जिसके कारण ठीक तरह से भूख लगती है। पानी त्वचा की सुंदरता बढ़ाने में भी मदद करता है। एक दिन में कम से कम 5 से 6 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
भूख ना लगने पर अनार, आंवला, इलायची, अजवाइन और नींबू आदि चीजों का सेवन करना चाहिए। यह सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। इन्हें खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। इसके अलावा व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है। इससे भी भूख नहीं लगने की समस्या ठीक हो जाती है। इससे भूख जल्दी लगती है।
निष्कर्ष : अगर आप भूख ना लगने के कारण से परेशान है तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपनायें।
Disclaimer : इन घरेलू नुस्खों को भी अपनाकर देखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन नुस्खों पर ही आधारित न रहें।