होम / Herbal Neem Toner : हर्बल नीम टोनर निखारेगी चेहरे का नूर, घर पर जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Herbal Neem Toner : हर्बल नीम टोनर निखारेगी चेहरे का नूर, घर पर जानें इसे बनाने का आसान तरीका

India News Editor • LAST UPDATED : October 9, 2021, 8:51 am IST

Herbal Neem Toner : आजकल भगदौड़ भरी जिंदगी में स्किन को स्वस्थ और सुंदर बनाने का समय नहीं होता हैं, हालांकि बाजार में कई ब्यूटी प्रॉडक्ट मौजूद हैं लेकिन इनसे कुछ खास फायदे नहीं होते इन ब्यूटी उत्पाद में कई हानिकारक केमिकल होते हैं जो हमारी स्किन को एलर्जी हो जाती है।

अपकी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए अपनाएं घरेलू हर्बल नीम टोनर जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद करेंगा। हर्बल नीम टोनर को कम समय में घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं।

Read Also: iPhone SE 2020 ऐसे खरीदें सस्ते में

नीम (Herbal Neem Toner)

नीम का पौधा हर घर के आस-पास पाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। नीम में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए लाभदायक है। ग्लोइंग स्किन के लिए हर्बल नीम टोनर का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। घर पर सिर्फ कुछ ही समय में आप हर्बल नीम टोनर तैयार कर सकती हैं।

नीम इतना गुणकारी है कि न केवल इसकी पत्तियां, बल्कि पेड़ के बीज, जड़ों और छाल में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं। नीम सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए ही गुणकारी है। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। नीम में विटामिन और फैटी एसिड त्वचा की लोच में सुधार करते है।

घर पर बनाएं आसानी से हर्बल नीम टोनर (Herbal Neem Toner )

नीम टोनर बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे नीम के पत्तों को धो लें अब नीम के पत्तों को पानी में डालकर उबालें और जब तक पानी को उबालें तब तक की पीनी आधा हो जाए और उसमें से नीम की महक आने लगे फिर इसे गैस से उतार दें। कुछ देर पानी को ठंडा होने दें, जब पानी ठंडा हो जाए तो पानी को छान लें और पानी को किसी स्प्रे बोतल में रख दें। यदि आप चाहें तो इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन भी मिला सकती हैं।

हर्बल नीम टोनर को कैसे करें इस्तेमाल (Herbal Neem Toner)

टोनर लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी रेगुलर फेस वॉश से साफ कर लें। जब आपका चेहरा अच्छी तरह से सूख जाए तब टोनर का प्रयोग करें और उसे अच्छी तरह से सूखने दें। फिर अंत में मॉइश्चराइजर लगाएं। आप इस टोनर का इस्तेमाल सुबह और रात को सोने से पहले कर सकती हैं।
पहले अपने चेहरे को किसी रेगुलर फेस वॉश से वॉश कर लें और चहरे को अच्छी तरह से सूख लें। अब नीम टोनर को अपने चहरे पर लगाएं उसे अच्छी तरह से सूखा लें। फिर अंत में मॉइश्चराइजर लगाएं। आप इस टोनर का इस्तेमाल सुबह और रात को सोने से पहले कर सकती हैं।

हर्बल नीम टोनर के फायदे (Herbal Neem Toner)

यह हर्बल नीम टोनर घर पर बना होता हैं, जिससे इसमें कोई केमिकल नहीं होता हैं। इसका उपयोग करने से त्वचा हमेशा स्वस्थ व सुंदर बनी रहती है। इसके प्रयोग से त्वचा को हमेशा मॉइश्चराइज्ड रखेगा और आपकी त्वचा हमेशा खिलती रहेगी।

Also Read : Amazon Great Indian Festival 2021 Sale जानिए सेल में क्या होगा ख़ास

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT