होम / How to Make Face Glow in a Homemade Way चेहरे की चमक कैसे बनाएं होममेड तरीके से

How to Make Face Glow in a Homemade Way चेहरे की चमक कैसे बनाएं होममेड तरीके से

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : November 2, 2021, 3:03 pm IST

How to Make Face Glow in a Homemade Way : बिजी लाइफस्टाइल, खानपान, धूल और प्रदूषण की वजह से अगर आपका चेहरा भी बेजान और रूखा नजर आ रहा है और चेहरे की रंगत खोती जा रही हैं तो आप इस फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको चमक मिलने के साथ-साथ निखार भी मिलेगा। चेहरा हमारे व्यक्तित्व का एक आईना होता है।
ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके चेहरे पर चमक के साथ खूबसूरती हमेशा बरकरार रहे। आजकल बाजार में चेहरे की चमक बढ़ाने के उपाय के तौर पर कई तरह के कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट बिकने लगे हैं। हालांकि, इनमें मौजूद केमिकल त्वचा पर निखार तो ला सकते हैं, लेकिन साइड इफेक्ट का खतरा भी बढ़ा देते हैं।

नारियल पानी पीएं (How to Make Face Glow in a Homemade Way)

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने के बहुत फायदे हैं। यह हमारे चेहरे को निखार तो देता ही है साथ ही हमें कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। नारियल पानी पीने से स्किन टोन साफ होती है, एनर्जी मिलती है, कमजोरी की समस्या दूर होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। नारियल पानी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण यूरिन इंफेक्शन के बचाते है।

बादाम के तेल से मालिश (How to Make Face Glow in a Homemade Way)

चेहरे के लिए बादाम का तेल बहुत ही फायदेमंद हाेता है। 2 दिन में एक बार बादाम के तेल से चेहरे पर मालिश कर से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आयुर्वेद के अनुसार कहा जाता है कि इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और चेहरे पर चमक और निखार दोनों आते हैं।

खूब पानी पीएं (How to Make Face Glow in a Homemade Way)

कई लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं कि पानी पीने से भी चेहरा साफ होता है। लेकिन अगर आप किसी भी सेलेब्रिटी की डाइट देखेंगे तो आपको सब की डाइट में रोजाना कम से कम 12 ग्लास पानी पीना जरूर मिलेगा। पानी पीने से वाकई चेहरा ग्लो करता है। इसके साथ ही अगर आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं या खूबसूरत त्वचा के लिए तरह-तरह के ब्यूटी उत्पाद प्रयोग करके थक चुके हैं तो पानी ही आपके लिए बेस्ट आॅप्शन है।

बेसन और नींबू (How to Make Face Glow in a Homemade Way)

बेसन और नींबू का फेसमास्क लगाने से चेहरे पर निखार आता है। लगभग 2 चम्मच बेसन और इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर पेस्ट लगाने से चेहरा तुरंत चमकने लगता है। आप चाहे तो इसमें दही और शहद भी मिला सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इस पेस्ट को दिन में 2 बार भी लगा सकते हैं। यानि कि 2 दिन में 4 बार। जब आप 4 बार इस पेस्ट को लगा कर अपना चेहरा देखेंगे तो आपको फर्क खुद ही दिखेगा।

रोज खाएं खीरा (How to Make Face Glow in a Homemade Way)

खीरा खाना अमृत के समान होता है। यह चेहरे पर ग्लो लाने के साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। खीरा खाने से चेहरे के साथ-साथ बाल भी चमकते हैं। अगर आप दिन में केवल खीरा भी खाते हो तो भी आपको भरपूर मात्रा में विटामिन्स मिल जाएंगे। क्योंकि खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में भी विटामिन सी होता है। आप चाहे तो खीरे का जूस भी पी सकते हैं। और फेस मास्क भी लगा सकते हैं।

How to Make Face Glow in a Homemade Way

Read Also : Caramel Chocolate Recipe कैरेमल चॉकलेट रेसिपी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections Phase 2 Live: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण आज, 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान- indianews
Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
ADVERTISEMENT