होम / Nariyal Pani Ke 5 Fayde : सुबह खाली पेट नारियल पानी के सेवन से होंगे स्वास्थ्य को लाभ, जाने कैसे

Nariyal Pani Ke 5 Fayde : सुबह खाली पेट नारियल पानी के सेवन से होंगे स्वास्थ्य को लाभ, जाने कैसे

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : February 21, 2022, 11:22 am IST

Nariyal Pani Ke 5 Fayde

Nariyal Pani Ke 5 Fayde : भारत में नारियल पानी बहुत ही लोकप्रिय है पर क्या आपको नारियल पानी के फायदों के बारे में जानकारी है। नारियल पानी में शरीर के लिए फायदेमंद कई तरह के विटामिन्स, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

आइए जानते हैं सुबह खाली पेट नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी पीने से दिनभर शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। नारियल पानी विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। और साथ ही ये कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करता है। तो आइये जानते है कि खाली पेट नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

READ ALSO : Amla Powder for Hair : समय से पहले बाल सफेद या ग्रे हो रहे है तो अपनाए ये टिप्स

1. किडनी में स्टोन की समस्या के लिए (Coconut Water Benefits In Hindi)

किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना अच्छा रहता है। अगर किसी को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन काफी हद तक ठीक होने में सहायता मिलती है।

2. ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल (Coconut Water Benefits)

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नारियल पानी काफी मदद करता है। नारियल पानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood Pressure) में रहता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

3. नारियल पानी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद (Health Tips)

गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक होगा। सुबह खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे एक लाभ यह होता है कि आपको कब्ज से बचाता है और पाचन प्रक्रिया को दुरूस्त बनाता है।

4. नारियल पानी स्किन व त्वचा के लिए फायदेमंद (Coconut Water Benefits For Skin)

खाली पेट नारियल पानी की मदद से आप स्किन (Skin) व चेहरे का खोया हुआ ग्लो वापस ला सकती हैं। साथ ही पिंपल्स, झुर्रियां, और एग्जिमा की समस्या से छुटकारा मिलता है।इसमें विटामिन सी और अमीनो एसिड होता हैं. इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते है जो मुंहासों से लड़ने में भी मदद करता है।

5. नारियल पानी आंखों के लिए फायदेमंद (Coconut Water Benefits For Eye)

खाली पेट नारियल पानी पीना आंखें के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी खाली पेट इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।और साथ ही आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए नारियल का दो चम्मच ताज़ा पानी लें।इसमें दो बूंद बादाम का तेल मिलाएं।ऐसा करने से डार्क सर्कल्स समस्या भी दूर होगी।

खाली पेट नारियल पानी पीने से सेहत को कोई नुकसान नहीं हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इससे अलग यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में नारियल पानी को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Nariyal Pani Ke 5 Fayde

READ ALSO : what causes baldness : जाने किन कारणों से होता है गंजापन

READ ALSO : Shivratri Fast Health Tips : जाने कैसे शिवरात्रि व्रत के साथ रखें सेहत का ध्यान

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.