होम / Natural Diet To Get Rid Of Blood Pressure ब्लड प्रेशर से परमानेंटली मुक्ति के लिए कुदरती आहार

Natural Diet To Get Rid Of Blood Pressure ब्लड प्रेशर से परमानेंटली मुक्ति के लिए कुदरती आहार

Mukta • LAST UPDATED : December 18, 2021, 3:56 pm IST

नेचुरोपैथ कौशल
Natural Diet To Get Rid Of Blood Pressure हाई ब्लड प्रेशर एक सामान्य स्थिति है, जो हममें से कई लोगों को होती है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन बंद करने से आपको ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है।
गरमा-गरम पकौड़े, कुरकुरी कचौरी और समोसे चटनी के साथ सभी को बेहद पसंद होते हैं। हफ्ते में एक बार तो इन तले हुए व्यंजनों को खाना ठीक है, लेकिन रोजाना मीठा या तला हुआ खाना हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। खासतौर से इस प्रकार के व्यंजन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनते हैं। हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं, एक सामान्य स्थिति है, जिसका हममें से कई लोग सामना करते हैं।

(Natural Diet To Get Rid Of Blood Pressure)

उच्च रक्तचाप के रोगी को ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं करना चाहिए, साथ ही गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करना चाहिए।

भोजन में फलों और सब्जियों के सेवन ज्यादा करना चाहिए।

लहसुन, प्याज, साबुत अन्न, सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।

भोजन में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो और सोडियम की मात्रा कम होनी चाहिए।

समुद्री नमक का सेवन एकदम बन्द कीजिए और सेंधा नमक को अपनाइये।

(Natural Diet To Get Rid Of Blood Pressure)

डेयरी उत्पादों, चीनी, रिफाइन्ड खाद्य पदार्थों, तली भुनी चीजों, कैफीन और जंक फूड से नाता नहीं रखना चाहिए।

दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए।

कम मात्रा में बाजरा, गेहूं का आटा, ज्वार, मूंग साबुत तथा अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए।

(Natural Diet To Get Rid Of Blood Pressure)

पालक, गोभी, बथुआ जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

सब्जियों में लौकी, नींबू, तोरई, पुदीना, परवल, सहिजना, कद्दू, टिण्डा, करेला आदि का सेवन करना चाहिए।

अजवायन, मुनक्का व अदरक का सेवन रोगी को फायदा पहुंचाता है।

फलों में मौसमी, अंगूर, अनार, पपीता, सेब, संतरा, अमरूद, अन्नानास आदि सेवन कर सकते हैं।

बादाम बिना मलाई का दूध, छाछ सोयाबीन का तेल, गाय का घी, देसी गुड़ खांड, शहद, मुरब्बा आदि का सेवन कर सकते हैं।

(Natural Diet To Get Rid Of Blood Pressure)

Read Also : Benefits Of Drinking Water For Health पानी के ज़रिये कई बिमारियों के इलाज संभव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT