Hindi News / Himachal Pradesh / Bjp Has Made More Than 18 Lakh Primary Members Reorganization Of 16 Organizational Districts Will Be Completed

BJP ने बनाए 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबर, 16 संगठनात्मक जिलों का पुनर्गठन पूरा होगा

India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh News: BJP ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव किया है। आपको बता दें कि सबसे पहले BJP ने हिमाचल में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 कर दी। साथ ही अब बूथ पर भी 3 सदस्यों की जगह 12 सदस्यों की कमेटी का गठन किया जा […]

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh News: BJP ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव किया है। आपको बता दें कि सबसे पहले BJP ने हिमाचल में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 कर दी। साथ ही अब बूथ पर भी 3 सदस्यों की जगह 12 सदस्यों की कमेटी का गठन किया जा रहा है। पहले बूथ पर BJP त्रिदेव के रूप में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट बनाती थी। बता दें कि अब इनमें 9 नए सदस्यों को जोड़ा गया है। 12 सदस्यों वाली इस समिति में अब त्रिदेव के साथ मन की बात प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, वरिष्ठ जन प्रमुख, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, सेवा प्रमुख और कार्यक्रम प्रमुख को भी जोड़ा है।

नया अध्यक्ष भी मिलने वाला है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल में टोटल 7 हजार 990 पोलिंग बूथ हैं। इनमें 7 हजार 750 बूथ पर 12 सदस्यों वाली कमेटी का गठन हो चुका है। BJP ने हिमाचल में 18 लाख से अधिक प्राइमरी मेंबरशिप पूरी की है। इसके अलावा 27 हजार एक्टिव मेंबर भी बनाए गए हैं। इन दिनों BJP में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया हो रही है। बहुत जल्द ही हिमाचल BJP को नया अध्यक्ष भी मिलने वाला है।

“खालिस्तान जिंदाबाद” गली गली गुंज रहा ये नारा, हिमाचलियों में फैली दहशत, राजनीती में आया भूचाल

अलग पहचान रखती है

आपको बता दें कि हिमाचल BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि BJP के टोटल 17 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें 16 संगठनात्मक जिलों में गठन की प्रक्रिया हो रही है। सोमवार यानी 6 जनवरी तक 16 जिलों का गठन पूरा होगा। इस तरह 90 दिनों की अवधि में संगठन के राज्य की पुनर्रचना पूरी की गई है। डॉ. बिंदल ने बताया कि नई ऊर्जा और ताकत के साथ भाजपा संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि BJP अपने सिद्धांतों और कार्यशाली के लिए अलग पहचान रखती है। यही वजह है कि राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर पार्टी आगे बढ़ रही है।

Motihari Murder: लालच के कारण रिश्ते में आई दरार! संपत्ति के लिए बड़े भाई ने गोलियों से भूना, छोटे भाई के सीने में दागी 6 गोलियां

Tags:

himachal pradesh
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue