Hindi News /
Himachal Pradesh /
Cremation Of A Living Woman Was Done On Paper Death Certificate Also Issued Know What Is The Whole Matter
जिंदा महिला का कागजों में कर दिया अंतिम संस्कार, मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी, जानें क्या है पूरा मामला
India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh: सोलन शहर के साथ लगते सलोगड़ा की जिंदा महिला का कागजों में दाह संस्कार कर दिया गया। बता दें कि महिला के दाह संस्कार के नाम पर लकड़ी लेने के लिए गवाह के तौर पर 2 लोगों ने हस्ताक्षर भी किए हैं। नगर निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर […]
India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh: सोलन शहर के साथ लगते सलोगड़ा की जिंदा महिला का कागजों में दाह संस्कार कर दिया गया। बता दें कि महिला के दाह संस्कार के नाम पर लकड़ी लेने के लिए गवाह के तौर पर 2 लोगों ने हस्ताक्षर भी किए हैं। नगर निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया।
दो प्रत्यक्षदर्शियों के हस्ताक्षर भी हैं
आपको बता दें कि जीवन बीमा पॉलिसी की रकम जारी करने से पहले इंश्योरेंस कंपनी का कर्मी जब दस्तावेज लेने और सत्यापन के लिए घर पहुंचा तो महिला के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद मृत्यु प्रमाणपत्र रद्द करवाने महिला जब नगर निगम के कार्यालय पहुंची तो चारो तरफ हड़कंप मच गया। नगर निगम की शिकायत पर अब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आशंका है कि जीवन बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया। महिला के नाम पर श्मशानघाट में लकड़ी भी खरीदी गई। इसके लिए महिला का आधार कार्ड दिया गया। इसी के साथ मोक्षधाम चंबाघाट में फॉर्म-2 भरने के बाद दो प्रत्यक्षदर्शियों के हस्ताक्षर भी हैं।
फॉर्म भरने के बाद लकड़ियां दी है
इसके बाद महिला की मृत्यु का प्रमाणपत्र बनाने के लिए एक परिजन के हस्ताक्षर की अर्जी नगर निगम में आई। आवेदन और फॉर्म-2 के अनुसार नगर निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। मामला 5 जनवरी का है। इसके बाद महिला ने नगर निगम में इसे रद्द करने के लिए आवेदन किया है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिला के बच्चों ने भी नगर निगम से कई सवाल-जवाब किए। सवाल यह है कि अंतिम संस्कार किसका हुआ है। इस मामले में भी अब नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है। नगर निगम ने श्मशानघाट में तैनात कर्मी को तलब किया है। कर्मी से कई प्रकार की पूछताछ बीते दिनों हुई है। कर्मी ने साफ किया है कि उसने कागजात लेने और फॉर्म भरने के बाद लकड़ियां दी है।