Hindi News / Himachal Pradesh / Himachal Is Facing Severe Cold Wave People Are Forced To Hide In Their Homes Cold Wave Can Cause

हिमाचल में कड़ाके की ठंड का कहर.. घर में दुबकने पर मजबूर, शीतलहर से हो सकता…

India News (इंडिया न्यूज),himachal news:पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की […]

BY: Deepika Tiwari • UPDATED :
ADVERTISEMENT

India News (इंडिया न्यूज),himachal news:पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की बात करें तो इन राज्यों में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में पारा माइनस में पहुंच गया है।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में रात का तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। भारी बर्फबारी के चलते हिमाचल में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं।क्रिसमस के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था।

हिमाचल में कड़ाके की ठंड का कहर.. घर में दुबकने पर मजबूर, शीतलहर से हो सकता…

himachal news

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। अधिकांश इलाकों में पानी की पाइपलाइन और झीलें जम गई हैं। हालांकि, गुलमर्ग में तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात से थोड़ा बेहतर था।राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्सों में सर्द दिन दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आने वाले दिनों में इन राज्यों को शीतलहर का दंश झेलना पड़ेगा।

इस तारीख से पहले खत्म हो जाएगी आधी दुनिया, चारों तरफ होगा ऐसा खौफनाक नजारा, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

 

Tags:

himachal news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT