Hindi News / Himachal Pradesh / Himachal Politics Jairam Thakur Taunted Cm Sukhu Said Cm Sir Enough Speeches Now Time For Solution

Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्‍खू पर कसा तंज, बोले-'CM साहब भाषण बहुत हुए, अब समाधान का समय'

India News HP ( इंडिया न्यूज),Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार और सचिवालय कर्मचारी महासंघ के बीच खींचतान चल रही है। यह सीधी लड़ाई लंबित डीए और एरियर जारी करने की मांग को लेकर शुरू हुई है। कर्मचारी महासंघ सीधे तौर पर राज्य सरकार पर फिजूलखर्ची का आरोप […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News HP ( इंडिया न्यूज),Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार और सचिवालय कर्मचारी महासंघ के बीच खींचतान चल रही है। यह सीधी लड़ाई लंबित डीए और एरियर जारी करने की मांग को लेकर शुरू हुई है। कर्मचारी महासंघ सीधे तौर पर राज्य सरकार पर फिजूलखर्ची का आरोप लगा रहा है और अपनी देनदारियों के भुगतान की भी मांग कर रहा है।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा कर्मचारी हितैषी होने के बड़े-बड़े बयान देते रहे हैं। वह कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हैं। अब उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी कुछ करना चाहिए।

बरीणा प्रथा पर बन रही फिल्म, दर्द भरी लोकगाथा को जीवित करेगी मंडी की ऐतिहासिक घटना, जाने क्या है सच्ची कहानी

तालिबान का अफगान महिलाओं के लिए नया फरमान, नहीं मानीं तो मिलेगी ये खौफनाक सजा

‘अब कर्मचारियों के लिए कुछ काम करें CM सुक्खू’

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर भाषण में खुद को कर्मचारियों का हितैषी बताते हैं। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया। न तो तब भाजपा ने इसका विरोध किया और न ही अब भाजपा इसका विरोध कर रही है। लेकिन, सवाल ये है कि बावजूद इसके राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के किसी मुद्दे को नहीं सुलझाया।

‘BJP ने राज्य कर्मचारियों के हित में काम किया’

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का कर्मचारियों के हर मुद्दे पर नकारात्मक रवैया रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने का प्रयास किया गया। उन्हें सभी भुगतान समय पर किए गए। उन्होंने कहा कि भले ही हर समस्या का समाधान नहीं हो सका, लेकिन तत्कालीन भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के हित में काम किया। इन दिनों राज्य सरकार के कर्मचारियों और मंत्रियों के बीच जो टकराव की स्थिति बनी है, वह भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Airtel यूजर्स को बड़ा तोहफा! कंपनी फ्री में दे रहा 1.5GB डेटा, जानिए डिटेल्स

Tags:

BJPBreaking India NewsCM SukhuCongressHimachal Pradesh NewsIndia newsIndia News HPJairam Thakurlatest india newsSukhvinder Singh Sukhutoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue