India News (इंडिया न्यूज), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलाव के संकेत दे रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहा। राज्य के निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है।
Bihar Weather: तापमान में भारी गिरावट दर्ज! पछुआ हवा बढ़ा रही ठिठुरन, पढ़ें IMD का अपडेट
Himachal Weather
ऐसे में, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला कार्यालय के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। अधिकतर स्थानों पर यह सामान्य या उसके करीब रहा, जबकि मध्यम और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। ताबो में सबसे कम तापमान -10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
दूसरी तरफ, 9 फरवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता 22% रही और हवा की गति 22 किमी/घंटा रही। सूर्योदय सुबह 07:04 बजे और सूर्यास्त शाम 06:00 बजे हुआ। ऊना, बिलासपुर और बरथिन में शीतलहर देखी गई, लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में कोहरा या पाला नहीं पड़ा।