Hindi News / Himachal Pradesh / Manimahesh Yatra 2024 The Wait For Devotees Is Over Manimahesh Yatra Will Continue For 15 Days India News

Manimahesh Yatra 2024: श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, 15 दिनों तक चलेगी मणिमहेश यात्रा

India News HP (इंडिया न्यूज़), Manimahesh Yatra 2024: शिव भक्तों और श्रद्धालुओं का लंबे समय से इंतजार आज खत्म हो गया, क्योंकि पवित्र मणिमहेश यात्रा 2024 आज से शुरू हो गई है। यह यात्रा अगले 15 दिनों तक चलेगी और 11 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। […]

BY: Anjali Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News HP (इंडिया न्यूज़), Manimahesh Yatra 2024: शिव भक्तों और श्रद्धालुओं का लंबे समय से इंतजार आज खत्म हो गया, क्योंकि पवित्र मणिमहेश यात्रा 2024 आज से शुरू हो गई है। यह यात्रा अगले 15 दिनों तक चलेगी और 11 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मणिमहेश यात्रा भगवान शिव को समर्पित है और हर साल हजारों श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं।

Read More: Himachal Politics: जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर निशाना, बोले- ‘बहुत हुए भाषण…’

“खालिस्तान जिंदाबाद” गली गली गुंज रहा ये नारा, हिमाचलियों में फैली दहशत, राजनीती में आया भूचाल

Manimahesh Yatra 2024

जानें अन्य जानकारी

मणिमहेश यात्रा की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित मणिमहेश झील से होती है। यह यात्रा समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मणिमहेश झील तक का कठिन और आध्यात्मिक सफर है। श्रद्धालु डल झील से अपनी यात्रा शुरू करते हैं और कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करते हुए मणिमहेश झील तक पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है।

सुविधाओं का है इंतजाम

सरकार और स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाएं, ठहरने के इंतजाम, और सफाई व्यवस्था के साथ ही आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। बता दें कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहले ही यात्रा के लिए निकल चुके हैं और अब अगले कुछ दिनों में यह संख्या और भी बढ़ने की संभावना है।

Read More: Unified Pension Scheme: अब बिहार में लागू होगा UPS, जानिए JDU पार्टी का जवाब

Tags:

himachal newsIndia newsIndia News HPlatest india newstoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue