होम / आईफा अवॉर्ड 2022 में अपने बेली डांस मूव्स से नोरा फतेही ने लूट ली महफिल

आईफा अवॉर्ड 2022 में अपने बेली डांस मूव्स से नोरा फतेही ने लूट ली महफिल

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 5, 2022, 5:48 pm IST

इंडिया न्यूज़,IIFA Awards 2022:

अबू धाबी के यस आईलैंड में चल रहे आईफा अवॉर्ड 2022 का कल शाम समापन हो गया। बता दें कि  आईफा में बी-टाउन सेलेब्स ने अपने मौजूदगी से खूब लाइमलाइट बटोरी। अब आईफा 2022 अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे तमाम सितारों की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर हो रही हैं।

लेकिन इस बार जो खासा चर्चा का केंद्र रहीं वो थीं अभिनेत्री नोरा फतेही। बता दें कि इवेंट में नोरा के बेली डांस में जलवा बिखेरा। नोरा ने नाच मेरी रानी और कुसू-कुसू पर बेली डांस पर परफॉर्म किया। ये पहली बार नहीं है जब नोरा फातेही के डांस को फैंस पसंद कर रहे हैं।

आईफा में नोरा के डांस ने पूरी स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा

Nora-Fatehi-at-iifa-1.
Nora-Fatehi-at-iifa-1.

 

आईफा अवॉर्ड 2022 में नोरा फतेही के डांस मूव्स ने पूरी स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा। यही नहीं, नोरा के इस बेली डांस की कई सारी वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसी ड्रेस में उन्होंने बेली डांस किया। आईफा की स्टेज पर उनके डांस मूव्स सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे।

थाई हाई स्लिट गाउन में गार्जियस दिखी नोरा

Nora-Fatehi-at-green-carpet-of-iifa
Nora-Fatehi-at-green-carpet-of-iifa

बी टाउन अदाकारा नोरा फतेही ‘आईफा 2022’ के दौरान ना सिर्फ डांस बल्कि शानदार लुक में नजर आईं। बता दें कि इवेंट में नोरा फातेही ने अपनी ब्लू थाई हाई स्लिट गाउन में डिजाइन की हुई ड्रेस से भी लोगों के दिलों पर बिजलियां गिराईं। वहीं अदाकारा चमकदार थाई हाई स्लिट गाउन के साथ डायमंड से बनी हाई हील्स और डायमंड नेकलेस पहनकर नजर आईं।

नोरा फतेही जब ग्रीन कार्पेट पर उतरीं, तो उन पर से कोई भी अपनी नजरें नहीं हटा पाया। आईफा 2022 में नोरा फातेही के अलावा अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान, अनन्या पांडे और दिव्या खोसला कुमार जैसे बड़े कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस दी।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT