होम / India News Manch 2023: 'कांग्रेस को लगा सनातन का श्राप' बयान पर संजय निरुपम ने किया कांग्रेस का रुख साफ

India News Manch 2023: 'कांग्रेस को लगा सनातन का श्राप' बयान पर संजय निरुपम ने किया कांग्रेस का रुख साफ

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 13, 2023, 5:19 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजित किया गया है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इसकी शुरुआत आज से यानि 13 दिसंबर से हो गई है। जो कि 15 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। अब इस मंच पर कांग्रेस के वरिष्ट नेता संजय निरुपम का आगमन हुआ। इस चर्चा में तेलंगाना में जीत को लेकर काफी चर्चा हुई। साथ ही अन्य राज्यों में कांग्रेस को मिली हार पर भी बाते हुई।

थोड़ी खुशी और थोड़ा गम

इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के नतीजों से थोड़ी खुशी और थोड़ा गम है। वहीं तेलंगाना को लेकर संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कल्पना के आधार पर तेलंगाना की रचना हई है। जिसमें सोनिया गांधी का काफी अहम रोल रहा। इस पार्टी ने लोगों के महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इसे एक अलग राज्य बनाया। अलग राज्य के दर्जा को लेकर काफी विरोध भी हुआ। राज्य बनने के बाद दस सालों तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं आ पाई। जिसके बाद अब जाकर तेलंगाना के लोगों ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। जो की काफी खुशी की बात है।

कांग्रेस पार्टी के वोट बढ़े

वहीं तीन राज्यों में चुनावी नतीजों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्ट और तमाम सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनती नजर आ रही थी। जिसके बाद जारी किए गए नतीजों ने सबको चौंका दिया। इस परिणाम से कांग्रेस पार्टी को काफी दुख हुआ और सदमा लगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर वोटों की संख्या की बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वोट बढ़े हैं। फिर भी आकंड़ो की कोई बाजगरी की गई है, जिसकी वजह से हमारी सीटें घट गई है। इसे लेकर लोग कई सवाल उठा रहे हैं। हालांकि उन्होंने मजाकिया ढंग से ईवीएम पर भी सवाल उठाया है।

मोदी सरकार पर बोला हमला 

संजय निरुपम ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2014 में जब हमारी सरकार जा रही थी तब हमारे देश पर 55 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था। आज हमारे देश पर 155 लाख करोड़ रुपए कर्ज है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। इसे अमृतकाल बताया जा रहा है। दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थवयव्सथा बताया जा रहा है। लेकिन आज भी 80 करोड़ लोग भूखें हैं। जिन्हे आपको अनाज देना पड़ रहा है। आप बताएं ये कैसा विकास है। इसके अलावा संजय निरुपम ने बेरोजगारी को लेकर भी हमला बोला है। साथ ही मोदी सरकार के तमाम योजनाओं पर भी सवाल उठाया है।

कांग्रेस पार्टी गांधी जी की पार्टी

कांग्रेस को सनातन का श्राप लगा सवाल पर उन्होने कहा कि नतीजे आने पर कोई कहता है कि श्राप की वजह से हार गई। कोई कहता है सॉफ्ट हिंदुत्व की वजह से हार गई। लेकिन आपको बता दें कि हम कभी भी किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं। हमारी पार्टी ने किसी भी धर्म के खिलाफ कुछ नही कहा है। कांग्रेस पार्टी गांधी जी की पार्टी है। हम कंभी एंटी नहीं हो सकते हैं। हम सबको बराबर इज्जत देते हैं।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT