<
Categories: India News

सूरत की नन्ही शतरंज स्टार आराध्या ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

सूरत (गुजरात) [भारत], दिसंबर 5: शहर की उभरती शतरंज प्रतिभा और डीपीएस सूरत की कक्षा 2 की छात्रा आराध्या पटावरी ने गुजरात राज्य अंडर-9 गर्ल्स चेस चैम्पियनशिप में पहला…

सूरत (गुजरात) [भारत], दिसंबर 5: शहर की उभरती शतरंज प्रतिभा और डीपीएस सूरत की कक्षा 2 की छात्रा आराध्या पटावरी ने गुजरात राज्य अंडर-9 गर्ल्स चेस चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल कर सूरत का नाम रोशन किया है। अहमदाबाद में 30 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में आराध्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.5/7 का प्रभावी स्कोर दर्ज किया और शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।

सौरभ और अंकिता पटवारी की पुत्री आराध्या ने नन्ही उम्र में शतरंज की बिसात पर कदम रखने के बाद अल्प समय में ही असाधारण कौशल का परिचय दिया है। प्रतियोगिता के दौरान उनके आक्रामक लेकिन संतुलित मूव, सूझबूझ भरी रणनीति और निर्णायक क्षणों में शांत स्वभाव ने उन्हें सभी मुकाबलों में बढ़त दिलाई। वहीं निर्णायक राउंड में दिखाया गया उनका आत्मविश्वास उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार बनाकर अंततः विजेता की कुर्सी तक ले गया।

शतरंजwidth=
आराध्या के इस शानदार प्रदर्शन से स्कूल और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय स्तर पर गुवाहाटी में होने वाली चैंपियनशिप के लिए उनका चयन सूरत शहर के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है। आराध्या का बड़ा भाई शौर्य पटवारी भी चेस खिलाड़ी है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। आराध्या के लिए भाई शौर्य तो प्रेरणा है ही साथ में दादी ज्योति पटवारी और बुआ गरिमा पटवारी भी हमेशा से उसका मनोबल बढ़ाते रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि नन्ही आराध्या की यह सफलता आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की नींव साबित होगी।

<p>The post सूरत की नन्ही शतरंज स्टार आराध्या ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन first appeared on PNN Digital.</p>

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST