<
Categories: India News

‘आववा दे’ — युवा प्रेम की संगीत से सजी कहानी

प्रोड्यूसर जशवंत गंगानी का नया प्रयोग, युवा निर्देशक निहार ठक्कर को मिली बड़ी जिम्मेदारी सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15: गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊर्जा, नई भावनाओं और…

प्रोड्यूसर जशवंत गंगानी का नया प्रयोग, युवा निर्देशक निहार ठक्कर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15: गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊर्जा, नई भावनाओं और संगीत की धुनों के साथ प्रेम की कहानी पेश करने वाली फिल्म ‘आवा दे’ जल्द ही दर्शकों के दिलों में उतरने जा रही है। फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध फिल्ममेकर जशवंत गंगानी ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान युवा और प्रतिभाशाली निहार ठक्कर ने संभाली है।

प्रोड्यूसर जशवंत गंगानी ने बताया कि फिल्म में दो अलग-अलग संस्कृतियों के टकराव को प्रेम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के मुख्य किरदारों में परिक्षित तमालिया और कुंपल पटेल की जोड़ी नजर आएगी, जबकि हेमंत खेर, सोनाली लेले देसाई, कमल जोशी, अर्चन त्रिवेदी और लिनेश फनसे के शानदार अभिनय ने फिल्म को और भी जीवंत बनाया है।

फिल्म का मुख्य संदेश है कि “जब नजर और नजरिया प्रेम से टकराते हैं, तब कौन जीतता है?”
और इसका जवाब है “प्रेम हमेशा जीतता है और भय हारता है।”

फिल्म के लीड एक्टर परिक्षित तमालिया ने बताया कि निर्देशक और लेखक निहार ठक्कर की सलाह पर उन्होंने अपने किरदार की तैयारी के लिए चार महीने तक फिजिक और हेयरस्टाइल पर कड़ी मेहनत की। वहीं, कुंपल पटेल ने अपने किरदार की बोलचाल, बॉडी लैंग्वेज और छोटी-छोटी बारीकियों पर निर्देशक के मार्गदर्शन में तैयारी की। अन्य कलाकारों हेमंत खेर, सोनाली लेले देसाई, कमल जोशी, अर्चन त्रिवेदी और लिनेश फनसे ने भी अपने-अपने रोल में शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रोड्यूसर जशवंत गंगानी ने आगे कहा कि फिल्म का नाम ‘आववा दे’ इसलिए रखा गया है क्योंकि प्रेम और जीवन, दोनों में ‘आमंत्रण’ जरूरी है, आओ, प्रेम में पड़ो!”

प्रेमwidth=

उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने एक नए निर्देशक निहार ठक्कर को मौका दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि नई पीढ़ी के विचार गुजराती सिनेमा को नई दिशा देंगे।

गंगानी ने कहा कि “अब तक मेरी हर फिल्म की स्क्रिप्ट, डायलॉग्स और गीत मैंने खुद लिखे हैं, लेकिन इस बार युवा टैलेंट को मौका देने का यह मेरा पहला प्रयास है। हालांकि इस फिल्म के गीत मैंने ही लिखे हैं और उम्मीद है कि दर्शक उन्हें पहले की तरह ही प्यार देंगे।”

फिल्म के मुख्य किरदार जैमिन पंचमतिया (परिक्षित) और जाह्नवी देसाई (कुंपल) के बीच का प्रेम, उनकी भावनाएं और रिश्ते की गहराई दर्शकों को जरूर जोड़े रखेगी। फिल्म के डायलॉग्स बेहद नैचुरल और रियल लगते हैं, जो हर युवा दिल को छू लेंगे।

जीतेन्द्र जानी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत ‘आववा दे’ न केवल पूरे गुजरात में, बल्कि मुंबई में भी भव्य रूप से रिलीज की जाएगी।

अगर आप भी प्रेम में पड़ने के लिए तैयार हैं — तो ‘आववा दे’!

<p>The post ‘आववा दे’ — युवा प्रेम की संगीत से सजी कहानी first appeared on PNN Digital.</p>

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST

US Flight Crisis: अमेरिका में अचानक क्यों थम गए हजारों विमान? FAA ने अब हटाई पाबंदी; जानें आखिर क्या थी वजह

US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…

Last Updated: November 14, 2026 08:54:51 IST