Sikandra Assembly Constituency: रैली के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार कटियार ने कहा कि सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक परिवार के समान है. यहां के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं और जरूरतों को समझना तथा उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता है.
सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र
Sikandra Assembly Constituency: सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में सशक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को लेकर भव्य राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया. अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में समर्थकों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और विकास का संदेश दिया गया.
वाहन रैली का शुभारंभ सुबह 10 बजे चिलौली स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस से हुआ. यहां से रैली गालुवापुर, डेरापुर, मुंगीसापुर, राजपुर, जैनपुर, सिकंदरा पटेल चौक और अमौली सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी. रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया और इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराई. करीब आठ घंटे से अधिक समय तक चली यह यात्रा शाम 6:15 बजे चिलौली में संपन्न हुई.
रैली के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार कटियार ने कहा कि सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक परिवार के समान है. यहां के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं और जरूरतों को समझना तथा उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र की एकता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया जाएगा.
उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों के हितों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी सामने रखीं. कटियार ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक हाथ को रोजगार उपलब्ध कराना और हर गांव में बिजली की समस्या को हमेशा के लिए समाप्त करना उनका प्रमुख लक्ष्य है. उनका मानना है कि गांवों का विकास और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए बिना विकसित भारत की कल्पना पूरी नहीं हो सकती.
सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समाज में जाति, वर्ग या किसी अन्य आधार पर भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी वर्गों को साथ लेकर न्याय, समानता और विकास की दिशा में आगे बढ़ना ही उनका उद्देश्य है.
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने और क्षेत्र के लोगों को विकास की साझा मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया. रैली के समापन के साथ ही आयोजकों ने क्षेत्र में एकता, रोजगार, बिजली और सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया.
Bhojpur Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में करवा चौथ की रात पति…
Most Runs by Indian Batsmen in New Zealand ODIs: न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट…
Cyclone Murasu School Holiday: चक्रवात मुरासु के खतरे के चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा…
Gwalior Phone Blast Video: ग्वालियर में डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में मोबाइल…
माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…
Delhi Green Crackers Rule: सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के आसपास कुछ समय के लिए दिल्ली-NCR…