<

चिल्ड्रन डे: पवासिया परिवार ने 180 अनाथ बच्चों संग खेल, नृत्य और उपहारों की शाम मनाई

सूरत के होटलियर उमेश पवासिया की पहल ने अनाथ बच्चों संग मनाया करुणा और खुशी का उत्सव। सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 17: शहर के जाने-माने होटलियर उमेश पवासिया…

सूरत के होटलियर उमेश पवासिया की पहल ने अनाथ बच्चों संग मनाया करुणा और खुशी का उत्सव।

सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 17: शहर के जाने-माने होटलियर उमेश पवासिया ने हर साल की तरह इस बार भी चिल्ड्रन डे के अवसर पर अनाथ बच्चों के साथ खास उत्सव मनाया। “खुशी बांटो, प्यार फैलाओ” के संदेश के साथ आयोजित इस मानवता से भरे कार्यक्रम में शहर के विभिन्न अनाथ आश्रमों के 180 बच्चों को आमंत्रित कर आनंदभरे आयोजन किए गए।

दोपहर में ऑरन रेस्टोरेंट तथा शाम को स्पाइस विला और पवेलियन रेस्टोरेंट में बच्चों के लिए डांस, गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चे हंसी और खुशी में सराबोर हो उठे। उनके लिए विशेष मेन्यू के साथ स्वादिष्ट भोजन परोसा गया और अंत में हर बच्चे को एक गिफ्ट देकर विदा किया गया।

होटल संचालक उमेश पवासिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि इन बच्चों के जीवन में खुशी का एक पल जोड़ना है। कई लोग अनाथ आश्रम जाकर मदद करते हैं और खाना खिलाते हैं, जो अच्छी बात है, लेकिन जब हमारे पास होटल जैसा प्लेटफॉर्म है तो उसका उपयोग समाजसेवा में हो, यह हमारे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि हम समुदाय से जुड़े हुए हैं और लोगों को साथ लाकर समाज के लिए कुछ अच्छा करने में खुशी महसूस करते हैं। पवासिया हॉस्पिटैलिटी की यह पहल उनके सामाजिक दायित्व और संवेदनशीलता को दर्शाती है, जो दूसरों को भी दयालु बनने और जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए प्रेरित करती है। यह याद दिलाती है कि छोटी-सी दया भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

<p>The post चिल्ड्रन डे: पवासिया परिवार ने 180 अनाथ बच्चों संग खेल, नृत्य और उपहारों की शाम मनाई first appeared on PNN Digital.</p>

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST