होम / Curd Benefits : दही के साथ इन चीजों का करना चाहिए सेवन, कई बीमारियों से रहोगे दूर

Curd Benefits : दही के साथ इन चीजों का करना चाहिए सेवन, कई बीमारियों से रहोगे दूर

Deepika Gupta • LAST UPDATED : October 25, 2023, 6:07 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Curd benefits : रोजाना दही का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। बता दें, दही में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इसके साथ ही लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस के गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते है, जो डाइजेशन सिस्टम ठीक रखने में मदद करते है। लेकिन क्या आपको पता है कई चीजें ऐसी भी जिसको दही के साथ मिलाकर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते है। जी हां, कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन दही के साथ करने से लाभ दोगुने बढ़ जाते है। तो आइए जानते है किन चीजों के साथ दही का सेवन करें।

दही के साथ कीजिए चीनी का सेवन 

दही के साथ चीनी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में चीनी मिलाकर खाने से कफ की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

दही के साथ कीजिए अजवाइन का सेवन

दही के साथ अजवाइन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से दांत के दर्द, मुंह के छालों और दांतों की समस्या से निजात मिलती है।

दही के साथ कीजिए जीरा का सेवन

दही के साथ जीरा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में भूना हुआ जीरा का पाउडर मिलाकर खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

ये भी पढ़े

Air Pollution: जहरीली हवा का कहर, माइग्रेन को कर रहा ट्रिगर, ऐसे बचाएं खुद को

Osteoporosis: दिन- प्रतिदिन बढ़ रही ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या, जानें इससे बचने के उपाय

Air Pollution: वायु प्रदूषण का प्रकोप, इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, जानें कैसे रहें सुरक्षित?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT