होम / Osteoporosis: दिन- प्रतिदिन बढ़ रही ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या, जानें इससे बचने के उपाय

Osteoporosis: दिन- प्रतिदिन बढ़ रही ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या, जानें इससे बचने के उपाय

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 23, 2023, 9:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Osteoporosis: देशभर में हड्डियों से जुड़ी बिमारियों से जूझ रहें लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि पहले तो 50-60 की उम्र में ही हड्डियों से संबधित बिमारियां होती थी। लेकिन अब तो 20-30 साल की उम्र में ये आम है।

आपको बता दें कि आजकल युवाओं में ऑस्टियोपोरोसिस में समस्या तेजी से बढ़ रही। बता दें कि ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की सबसे खतरनाक बिमारियों में से एक है। इसमें शरीर में बोन डेंसिटी की वजह से हड्डिया कमजोर होने लगती है। वहीं इन समस्याओं से बचने के लिए हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने की बहुत जरूरत है। आइए जानते है ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए और हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं।

हड्डियों पर खतरा 

ऑस्टियोपोरोसिस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि करीब साढ़े 6 करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। जिसमें की महिलाओं की संख्या ज्यादा है।  करीब 80प्रतिशत महिलाएं हड्डियों की बीमारी से परेशान हैं। बता दें कि कुछ सालों में देखा गया है, कि ये बीमारी उम्र से करीब 10-20 साल पहले ही होने लगी है। वहीं युवाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां तक कि ये बीमारी बच्चों तक भी पहुंच चुकी है। इसकी बड़ी वजह शरीर में कैल्शियम की कमी है।

कैल्शियम की कमी से होने वाली बिमारियां 

  • ऑस्टियोपोरोसिस
  • कमज़ोरी
  • आर्थराइटिस
  • दांत कमज़ोर
  • डिप्रेशन
  • स्किन प्रॉब्लम

कैल्शियम की कमी कैसे करें दूर

  • दूध- कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। वहीं बच्चे हों या बड़े सभी को डाइट में दूध जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना कम से कम 2 गिलास दूध जरूर पिएं। इसके अलावा  दही, पनीर, मक्खन भी खा सकते हैं। इन सबको खानें से शरीर में कैल्शिय की कमी पूरी हो जाएगी।
  • बादाम- नट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासतौर से बादाम खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। बता दें कि बादाम में फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। साथ ही बादाम खाने से हड्डियां, दिमाग और हार्ट हेल्दी रहता है।
  • संतरा केवल विटामिन सी ही नहीं बल्कि कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। वहीं डाइट में संतरा जरूर शामिल करें। इससे शरीर को सही मात्रा में कैल्शियम मिलता है।
  • वहीं कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में बीन्स और ब्रोकली जरूर शामिल करें। क्योंकि हरी सब्जियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही आप पालक को भी खाने में शामिल करें। इन सब्जियों में कैल्शियम के अलावा आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है।
  • वहीं वजन को घटाने में मदद करने वाला चिया सीड्स कैल्शियम की कमी भी पूरी करता है। बता दें कि चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। अगर आप 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स खाते हैं तो इससे 179 मिलीग्राम कैल्शियम शरीर को मिलता है। वहीं रोजाना चिया सीड्स  खाने से हड्डीयां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
  • Read Also:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT