होम / मिस ग्लोबल में भाग लेंगी ट्रांसजेंडर नाज: एक संपन्न घर में पला बच्चा रातों-रात घर से, रिश्तों से, प्यार से क्यों हो गया बेदखल, जानिए 

मिस ग्लोबल में भाग लेंगी ट्रांसजेंडर नाज: एक संपन्न घर में पला बच्चा रातों-रात घर से, रिश्तों से, प्यार से क्यों हो गया बेदखल, जानिए 

India News Desk • LAST UPDATED : May 30, 2022, 12:31 pm IST
इंडिया न्यूज: Naaz Joshi:  जेंडर बदलवाकर ”ऐयाज नाज जोशी” से ‘नाज” जोशी बनी नाज ट्रांसजेडर महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। वह मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद से संघर्षरत हैं। ‘नाज’ मिस ट्रांस ग्लोबल 2022 पेजेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस बात पर उनकी मां नाराजगी जताते हुए कहती हैं कि मैंने तो बेटा पैदा किया था ना कि छक्का।

आइजिया जोशी क्यों नहीं था बाकी लड़कों की तरह

राजधानी दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार में 31 दिसंबर 1984 को एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम आइजिया जोशी रखा गया। उनकी मां एक मुस्लिम थीं और उनके पिता एक पंजाबी हिंदू थे। पिता दिल्ली में विकास प्राधिकरण में अधिकारी थे। बच्चे को खिलाने, किताबों, चॉकलेट और प्यार किसी भी चीज की कमी न थी। तब भी वो बाकी लड़कों की तुलना में ज्यादा नाजुक था, लेकिन चंचल और खुशमिजाज बच्चा था।
Naaz Joshi Transwoman Fashion Mode
सोचिए जरा दस साल का बच्चा, जिसे खुद नहीं पता कि वो लड़का है या लड़की, उसके घरवालों भी उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे। परिवार को लगता कि बच्चे के इस व्यवहार की वजह से हर जगह उनकी बेइज्जती हो रही है। इसलिए उन्होंने बच्चे से पीछा छुड़ाने के लिए बेटे को मामा के घर रहने को भेज दिया।

10 साल का बच्चा खुद उठाता था अपना खर्चा

आइजिया जोशी के मामा का परिवार मुंबई में एक चॉल में रहता था। उसके परिवार में पहले से छह बच्चे थे और मामा एक सरकारी अस्पताल में वॉर्ड बॉय के रूप में कार्यरत थे। मामा ने पहले दिन ही कहा, तुझे स्कूल भेजने की हैसियत नहीं है हमारी। जाकर काम कर और अपना खर्चा खुद निकाल। मामा ने आइजिया को पास के एक ढाबे में काम पर लगा दिया। 10 साल का बच्चा दिन में स्कूल जाता, लौटकर ढाबे पर काम करता। फिर घर आकर रसोई में मामी का हाथ बंटाता और रात 11 बजे स्कूल का होमवर्क करता।
Naaz Joshi Miss Trans Global 2022
राजधानी दिल्ली में आइजिया के माता पिता का पांच कमरों का घर था और मुंबई में 12 बाय 13 की एक खोली। एक संपन्न घर में पला बच्चा एक दिन रातों-रात घर से, रिश्तों से, प्यार से बेदखल कर दिया जाता है। बच्चे को बस इतना समझ आ रहा था कि मां-बाप ने घर से निकाल दिया है। मामा-मामी उसे ताना देते, तेरे मां-बाप ने अपना पाप हमारे सिर डाल दिया। तुझे कोई नहीं रखना चाहता। तू घर की इज्जत को तार-तार कर देगा, तू हम सबके लिए कलंक है।

मामा ने बोला था, दो दिन बाद लेने आऊंगा लेकिन कोई नहीं आया

Naaz Joshi Miss Trans Global 2022

एक दिन घर पर आइजिया जोशी के मामा-मामी नहीं होते हैं। उसके मामा का 20 साल का बेटा और उसके कुछ दोस्त थे जो शराब पी रहे थे। उन्होंने 11 साल के बच्चे आडियाज जोशी को भी शराब पीने को दीे, लेकिन उसने मना किया तो उसे एक स्टील की गिलास में कोल्ड ड्रिंक पकड़ा दी और एक सांस में पीने को कहा।
वो बच्चा कोल्ड ड्रिंक समझ कर पी गया सो गया और अगली दोपहर अस्पताल में उसकी आंख खुलती है। उसके शरीर पर कई घावों के निशान थे और एनल एरिया में टांके लगे थे। दर्द कम करने के लिए डॉक्टर दवा दी गई थी, लेकिन दर्द था कि तब भी असहनीय हो रहा था। जब बच्चे की आंख खुली तो देखा सामने मामा खड़े हैं। मामा ने एक बात कही, ‘किसी से कुछ कहना मत। दो दिन बाद तुझे लेने आऊंगा लेकिन कोई लेने नहीं आया।

मामा के बेटे व उसके दोस्तों ने आइजिया का किया था रेप

Naaz Joshi Miss Trans Global 2022

बताया जाता है कि जिस रात आइजिया को मामा के बेटे और उसके छह दोस्तों कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी उसी रात आइजिया का रेप किया था। रेप के दौरान बीच-बीच में दर्द से उसकी आंख खुलती, फिर बंद हो जाती। अस्पताल में ही किन्नर समाज के एक आदमी की उस पर नजर पड़ी और वो बच्चे को अपने साथ ले गया। कुछ दिन आइजिया ने सिग्नल पर भीख मांगी। बाद में उसे कहीं काम गया। आइजिया दिन में स्कूल जाता, पढ़ाई करता और रात में बार में लड़की बनकर डांस करता।

2013 में नाज ने बदलवाया जेंडर

Naaz Joshi Miss Trans Global 2022 Transwoman Fashion Mode

साल 2013 में नाज ने आपरेशन के जरिए अपने जेंडर को बदलवाया था। उसके बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में पहुंची। नाज अपने जैसी महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। नाज नेशनल इंस्टिट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हैं। नाज दिल्ली के मालवीय नगर में पैदा हुई। सेक्स चेंज आपरेशन से पहले उनका नाम ऐयाज नाज जोशी था।

नाज ने शोषण के बीच जारी रखी पढ़ाई जारी

Naaz Joshi Miss Trans Global 2022

लेकिन वहां कमजोर, असहाय, गरीब का यौन शोषण भी होता है। इन सब परेशानियों के बीच उसकी पढ़ाई जारी रही। 11-12वीं में साइंस लेकर पढ़ाई की। 18 साल की उम्र तक आइजिया बार में नाचती रहती और इस दौरान उसने अपनी मेहनत और अपनी कमाई से बारहवीं भी पास कर ली।
आइजिया अब नाज बन चुकी थीं। नाज ने निफ्ट में एडमिशन लिया और हर सेमेस्टर में टॉप किया। कैंपस प्लेसमेंट में पहली नौकरी डिजाइनर रितु कुमार के यहां लगी। नाज आगे चलकर देश की पहली ट्रांसजेंडर शो स्टॉपर बनीं।
Naaz Joshi Miss Trans Global 2022 Transwoman Fashion Mode
इस प्रतियोगिता में विजेता बनने से पहले नाज कई सारी प्रतियोगिताएं और खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। जिसमे मिस यूनिवर्स डाइवर्सिटी 2020, मिस वर्ल्ड डाइवर्सिटी 2017, मिस रिपब्लिक इंटरनेशनल ब्यूटी एंबेसेडर और मिस यूनाइटेड नेशंस एंबेसेडर जैसे खिताब शामिल हैं।

मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी का जीता खिताब

Naaz Joshi Miss Trans Global 2022

फैशन और ब्यूटी की दुनिया में नाज ने कदम रखा। मॉडलिंग की, रैंप पर चली। अफ्रीका, दुबई और मॉरीशस में जाकर तीन साल लगातार मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी का खिताब जीता। पिताजी को नाज पर गर्व है लेकिन मां को अब भी गर्व नहीं है। अब नाज मिस ट्रांस ग्लोबल 2022 पेजेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं, जहां दुनिया भर की अपने से उम्र में आधी ट्रांस सुंदरियों के साथ उनका मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें : रंग बिरंगियां यादा छोड़ कर, बिलखतीं फरियादां छोड़ कर, गीतों में आवाजें छोड़ कर, छोड़ कर दुनियादारी पक्षी उड़ गए हैं

ये भी पढ़ें : रूसी AN-94 से हुआ सिद्धू मूसेवाला पर हमला, पंजाब गैंगवार में पहली बार हुआ इसका इस्तेमाल

ये भी पढ़ें : मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, 2 साथी घायल

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ की चुनाव आयोग से शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप-Indianews
बेटे अकाय के आने के बाद पहली बार मैच में Anushka को देख Virat के रिएक्शन ने जीता दिल, देखें -Indianews
Border Security Forces: BSF जवानों का कारनामा, तरनतारन में हेरोइन के साथ चीन निर्मित ड्रोन बरामद 
Bones Strong: क्या आपको दिख रही है बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना तो आज से ही शरु करें ये योग आसन-Indianews
चमकीला का गाना विदा करो पर Imtiaz Ali ने किया खुलासा, एआर रहमान के बारे में कही ये बात -Indianews
Rajasthan Road Accident: सवाई माधोपुर में सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत; दो घायल- indianews
Lok Sabha Election: एनसीपी नेता योगानंद शास्त्री ने थामा कांग्रेस का दामन, दीपक बाबरिया ने किया स्वागात-Indianews
ADVERTISEMENT