Hindi News / Indianews / Parliament Adjourned Sine Die

Parliament Adjourned Sine Die संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : Parliament Adjourned Sine Die : 29 नवंबर को शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही स्थगित हो गया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद विपक्ष […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Parliament Adjourned Sine Die : 29 नवंबर को शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही स्थगित हो गया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक अखबार की खबर का हवाला देकर अयोध्या से संबंधित एक मुद्दा उठाने की कोशिश की लेकिन नायडू ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। सभापति ने खड़गे से कहा कि मुद्दे को उठाने के लिए उन्हें नोटिस देना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। (Parliament Adjourned Sine Die)

बार बार हार कर बौखला गए राहुल गांधी, अपनी ही पार्टी में ढूंढ निकाले चोर? कही ऐसी बात, लाल हो जाएंगी सोनिया गांधी की आंखें

Parliament Adjourned Sine Die

वहीं सभापति वेंकैया नायडू ने यह भी कहा कि शीतकालीन सत्र में सदन का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा। उन्होंने कहा, ‘यह बेहतर हो सकता था। सभी को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ। नियमों, विनियमों, प्रक्रियाओं और मिसालों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।’ (Parliament Adjourned Sine Die)

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में व्यवधान के कारण 18 घंटे 48 मिनट से अधिक समय बर्बाद हुआ। हालांकि, महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि सदन ने ओमिक्रोन, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

(Parliament Adjourned Sine Die)

Also Read : Health Ministry On Omicron राज्य सरकारों को कड़े कदम उठाने के निर्देश

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue