होम / संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, कहा- जरूरी है युवाओं को इसकी जानकारी होना 

संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, कहा- जरूरी है युवाओं को इसकी जानकारी होना 

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 26, 2022, 1:25 pm IST

Constitution Day: भारतीय संविधान दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को शुभकामनाएं दी हैं। देश के इस खास मौके पर सुप्रीम कोर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “मैं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और संविधान निर्माण से जुड़े सभी लोगों को सादर नमन करता हूं। आप सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं, इस बार संविधान दिवस खास है क्योंकि हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।”

जरूरी है युवाओं को संविधान की जानकारी 

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “ये जरूरी है कि युवाओं को संविधान की और संविधान कैसे बना उस प्रक्रिया की जानकारी हो, इससे उनकी रुचि बढ़ेगी। उदाहरण के लिए संविधान सभा में 15 महिला सदस्य थीं। समाज के अत्यंत पिछड़े हिस्से से आने वाली एक महिला सदस्य ने ऐसे विषय रखे। जिसने संविधान निर्माण में अहम रोल निभाया।”

भारत को आशा की दृष्टि से देख रही दुनिया 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में आगे कहा कि “आज भारत की उभरती हुई शक्ति को दुनिया आशा की दृष्टि से देख रही है। यह देश अपनी सभी विविधताओं को साथ लिए सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है हमारा संविधान। इसमें ‘वी द पीपल’ लिखा है यही भावना हमें वैशाली गणराज्य में, वेद ऋचाओं में, महाभारत में भी दिखती है। यह देश मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में अपनी प्राचीन धारणाओं और संविधान की भावना को मजबूत कर रहा है।”

Also Read: पीएम मोदी आज संविधान दिवस समारोह में होंगे शामिल, ई-कोर्ट परियोजना की करेंगे शुरुआत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT