<
Categories: India News

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल की गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात के लिए ब्रॉन्ज मेडल…

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल की गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात के लिए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। पंजाब के लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 23 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।

हिल्स हाईस्कूल ने अपने पूल की पांचों मैचों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने पहले मैच में पंजाब की निशान एकेडमी, दूसरे मैच में असम के गुवाहाटी की एसबीओए स्कूल, तीसरे मैच में मध्यप्रदेश की सांदीपनी एकेडमी, चौथे मैच में अबूधाबी की इंडियन स्कूल और पांचवें मैच में नई दिल्ली की डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज को पराजित किया।

सूरत हिल्स स्कूल

क्वार्टर फाइनल में हिल्स हाईस्कूल का मुकाबला तेलंगाना के हैदराबाद स्थित संघमित्रा स्कूल से हुआ। इस मुकाबले में भी हिल्स हाईस्कूल की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में जयपुर की टीम के खिलाफ हार के साथ हिल्स हाईस्कूल का सफर थम गया। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने गुजरात के लिए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

टीम ने कोच हेमांशु मुकेशभाई पटेल के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम में कप्तान अनन्या राय के अलावा सनाया मोरे, सिया वेकरिया, हस्ती दिहोर, तनिष्का ठाकोर, झील जैन, नव्या पटेल, झील पटेल और शिप्रा शाह शामिल थीं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सूरत की गर्ल्स टीम द्वारा ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने से स्कूल के साथ-साथ गुजरात का भी गौरव बढ़ा है।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST

Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…

Last Updated: October 8, 2026 17:37:17 IST

#MeToo आंदोलन के दौरान इस एक्ट्रेस ने लगाया था नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, एक्टर की मौत पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना पाटेकर की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए…

Last Updated: October 8, 2026 17:02:40 IST

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST

Nana Patekar Real Name: पासपोर्ट और आधार तक पर ‘नाना’, आखिर विश्वनाथ गजानन पाटेकर कैसे बने नाना पाटेकर?

Nana Patekar Real Name: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके असली नाम और ‘नाना’…

Last Updated: October 8, 2026 16:26:14 IST