भटार-अलथाण के कम्युनिटी हॉल में गणेश स्थापना के साथ दस दिनों तक समाजसेवा के कार्य भी होंगे सूरत (गुजरात), 15 सितंबर: सूरत के अलथाण-भटार रोड पर सब्जी मार्केट…
भटार-अलथाण के कम्युनिटी हॉल में गणेश स्थापना के साथ दस दिनों तक समाजसेवा के कार्य भी होंगे
सूरत (गुजरात), 15 सितंबर: सूरत के अलथाण-भटार रोड पर सब्जी मार्केट के पास कम्युनिटी हॉल में साईराम युवक मंडल की ओर से इस वर्ष 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेशोत्सव का 29वें वर्ष में भव्य आयोजन किया गया है। ‘मन्नत का राजा’ के नाम से प्रसिद्ध इस गणेश मंडल में श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर विघ्नहर्ता गणेश को मंगलमूर्ति अर्पित करते हैं। 29वें वर्ष ‘सूर्य कोणार्क मंदिर’ की विशेष थीम साईराम युवक मंडल के आयोजक कमल मेवावाला के अनुसार, इस बार गणेश पंडाल में ओडिशा के प्रसिद्ध ‘सूर्य कोणार्क मंदिर’ की आकर्षक थीम पर मंडप तैयार किया गया है। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। उत्सव के अंतिम दो दिन बड़ी संख्या में लोग गणेशजी के कान में अपनी इच्छा बताते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां मंगलमूर्ति के साथ सोने-चांदी के आभूषण और नगीने के हार भी अर्पित करते हैं। हर वर्ष यहां भक्तों की ओर से 80 से 100 तक मंगलमूर्तियां अर्पित की जाती हैं। पिछले वर्ष ही 96 मंगलमूर्तियां अर्पित की गई थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 76 किलो का केक गणेशोत्सव के दौरान 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर साईराम युवक मंडल की ओर से विशेष आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के 76वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में 76 किलो का केक काटा जाएगा। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों, किन्नर समाज तथा सर्वधर्म (हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई) के लोगों की ओर से विशेष महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।

नरेंद्र मोदी से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री तक कर चुके हैं दर्शन साईराम युवक मंडल के इस गणेशोत्सव का इतिहास भी खास रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी वर्ष 2012 में यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, विजयभाई रूपाणी तथा वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित राज्य के सभी मुख्यमंत्री इस पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन कर चुके हैं। पूरे आयोजन के दौरान मंडल की ओर से भक्ति के साथ समाजसेवा का संदेश भी दिया जाता है। दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, नोटबुक वितरण तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न महाआरतियों का आयोजन किया जाता है।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…