<
Categories: India News

स्केट कॉलेज द्वारा एआई विषय पर आयोजित किया गया कॉन्क्लेव

सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 12: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हो रही नवीनतम प्रगति और इसके व्यावहारिक उपयोगों को लेकर सूरत में एक अहम पहल देखने को…

सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 12: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हो रही नवीनतम प्रगति और इसके व्यावहारिक उपयोगों को लेकर सूरत में एक अहम पहल देखने को मिली। सार्वजानिक एज्युकेशन सोसायटी, सार्वजानिक यूनिवर्सिटी तथा सार्वजानिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCET) द्वारा, साउदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से शुक्रवार को सार्वजानिक यूनिवर्सिटी कैंपस में एक दिवसीय “Artificial Intelligence (AI) कॉन्क्लेव – इंडस्ट्री एकेडमिया कनेक्ट” का सफल आयोजन किया गया।

इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, तकनीकी विकास और उद्योग व शिक्षा जगत के बीच सहयोग को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं सहित 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉन्क्लेव के दौरान बेंगलुरु से आई डॉ. कार्मेल मेरी एस्थर ने “AI for Start-ups & the Innovation Ecosystem” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने AI के विकासक्रम, इस क्षेत्र में हो रही नई खोजों तथा अपनी अभिनव तकनीक Zenarchē Engine के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, श्रीमती शिवाणी शर्मा द्वारा ColumsproutAI का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक और वास्तविक उपयोगों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

इसके अलावा, एक इंटरएक्टिव पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसमें उद्योग जगत के दो विशेषज्ञों के साथ सार्वजानिक यूनिवर्सिटी की डॉ. निराली नानावटी और डॉ. येशा मेहता ने भाग लिया। इस पैनल चर्चा का संचालन प्रोफेसर (डॉ.) सरोश दस्तूर ने किया। चर्चा के दौरान जनरेटिव AI के उभरते स्वरूप, नैतिक चुनौतियों और छात्रों व भावी इंजीनियरों द्वारा AI के जिम्मेदार उपयोग पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. वंदना शाह, डॉ. सरोश दस्तूर और उनकी टीम द्वारा किया गया। यह कॉन्क्लेव सूरत में इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के बीच AI के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Petrol Diesel  Price 19 October 2026 : कच्चा तेल 108 डॉलर के करीब, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! जानें आम आदमी को राहत मिली या झटका?

Petrol-Diesel  Price 19 October 2026 :पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल…

Last Updated: October 19, 2026 07:18:19 IST

Aaj ka Mausam: दिल्ली से बंगाल तक मौसम का तांडव! 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 19 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज, 19 अक्टूबर को…

Last Updated: October 19, 2026 07:10:07 IST

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST