India News (इंडिया न्यूज), Bihar Bridge Collapse: बिहार में इन दिनों सियासत के बदले पुल गिरने की चर्चा है। जहां पिछले 9 दिनों 5 पल ढह गए हैं। इस बार बिहार के मधुबनी क्षेत्र में शुक्रवार (28 जून) को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। यह घटना मधुबनी जिले के भेजा थाने के मधेपुर प्रखंड में हुई, जहां 75 मीटर लंबा पुल निर्माणाधीन था। दरअसल, 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल 2021 से निर्माणाधीन था। इसका निर्माण बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा था।
बता दें कि, नदी का जैसे ही जलस्तर बढ़ा, 25 मीटर लंबा सहायक स्तंभ नीचे नदी में गिर गया। इस घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में गिरे हुए स्तंभों को बड़ी-बड़ी तिरपाल की चादरों से ढका हुआ दिखाया गया। वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस नवीनतम गिरावट पर तुरंत ध्यान आकर्षित किया और कटाक्ष किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 𝟗 दिन के अंदर बिहार में यह 𝟓वाँ पुल गिरा है। मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा। क्या आपको पता लगा? नहीं तो, क्यों? बूझो तो जाने?
𝟗 दिन के अंदर बिहार में यह 𝟓वाँ पुल गिरा है।
मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा। क्या आपको पता लगा? नहीं तो, क्यों? बूझो तो जाने? #Bihar #Bridge pic.twitter.com/IirnmOzRSo
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 28, 2024
बता दें कि, इससे पहले किशनगंज जिले में गुरुवार (27 जून) को एक पुल ढह गया। पूर्वी चंपारण जिले में 23 जून को एक निर्माणाधीन छोटा पुल ढह गया। वहीं सीवान में 22 जून को गंडक नहर पर बना पुल ढह गया। इसके अलावा 19 जून को अररिया में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। करोड़ों खर्च करके बकरा नदी पर बना कंक्रीट का पुल चंद सेकंड में ही टूट गया।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लाखों फर्जी एडमिशन, मोटी रकम का हो रहा था हेर-फेर
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.